BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- क्या यही रामराज्य है ?

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने योगी सरकार में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर कहा कि क्या यही सरकार का रामराज्य है ? हालांकि, इस पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं है.

मायावती ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, ”यूपी के सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी न करने पर युवक की हत्या व उसके बेटे का हाथ तोड़ना व गोरखपुर में डबल मर्डर आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है. क्या यही है सरकार का रामराज्य? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, बीएसपी की यह मांग है.’

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आपराधिक वारदातें शुरू हो गई हैं. पिछले कुछ दिनों में काफी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे में विपक्षी नेता आपराधिक घटनाओं के बहाने योगी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं.

बढ़ते अपराध, उठते सवाल

बता दें कि सीतापुर जिले में तंबौर इलाके के एक गांव में नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया. यहां गांव के एक युवक ने लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्यवाही चल रही है. इसी तरह चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी से मना करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी और उसके बेटा का हाथ तोड़ दिया. खुद मुख्यमंत्री के गृहजिले गोरखपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैली हुई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DGP ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन, कहा- झूठी खबर चलाकर सनसनी फैलाई गई

Next Post

PLFI ने कांटा घर पर बम से किया हमला, कारोबारियों को अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

Next Post
PLFI ने कांटा घर पर बम से किया हमला, कारोबारियों को अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

PLFI ने कांटा घर पर बम से किया हमला, कारोबारियों को अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d