दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास की जयंती पर वाराणसी पहुंची है. प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने तंज कसा है.
मायावती ने एक ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और अन्य पार्टियां सत्ता में होने पर संत रविदास को कभी सम्मान नहीं देती हैं. सत्ता से बाहर होने पर ये पार्टियां मंदिर और अन्य स्थलों पर नाटकबाजी करते हैं. जनता को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है.
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा है कि बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय इनको विभिन्न स्तर पर, पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है, जिसे भी अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने में लगी हैं. यह अति निन्दनीय है.

