BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Parle-G के हेड मयंक शाह ने कहा…. बिस्किट पर GST नहीं घटा तो 10 हजार लोगों को निकालना पड़ेगा फैक्ट्री से

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in समाचार
Parle-G के हेड मयंक शाह ने कहा…. बिस्किट पर GST नहीं घटा तो 10 हजार लोगों को निकालना पड़ेगा फैक्ट्री से

Maylek Shah, Head of Parle-G said…. If GST is not reduced on Biscuit, then 10,000 people will have to be removed from the factory.

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश की बिस्किट बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने कहा कि वो बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकाल सकती है. ईटी के मुताबिक कंपनी 8000 से 10000 लोगों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने कहा कि ‘हमने सरकार से 100 रुपए किलो या उससे कम के बिस्किट जो 5 रुपए के पैकेट में बेचे जाते हैं पर जीएसटी घटाने की मांग की है. अगर सरकार राहत नहीं देती है, तो हमारे पास 8000 से 10000 लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. क्योंकि घटती बिक्री का हम पर बुरा असर पड़ रहा है.’

पारले जी, मोनेको और मेरी ब्रांड के बिस्किट बनाने वाली कंपनी की सालाना बिक्री 10 हजार करोड़ रुपए की है. इस कंपनी में 1 लाख लोग काम करते हैं. कंपनी के खुद के 10 प्लांट है. वहीं 125 प्लाइंट थर्ड पार्टी के जरिए चलाए जाते हैं. पारले जी की आधी बिक्री देश के ग्रामीण इलाकों से आती है.

Also Read This:- Flipkart के लिए दोबारा एक हुई मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी

100 रुपए किलो से कम के बिस्किट पर जीएसटी से पहले 12 फीसदी टैक्स था. कंपनियों को उम्मीद थी कि प्रीमियम बिस्किट के लिए जीएसटी 12 फीसदी और सस्ते बिस्किट के लिए 5 फीसदी होगा. हालांकि इन पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया गया. इसके बाद कंपनियों ने बिस्किट के दाम बढ़ा दिए. पारले ने भी दाम में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की.

दूसरी बिस्किट कंपनी ब्रिटानिया के एमडी वरूण बैरी ने हाल ही में एक कॉन्फ्रैंस कॉल में कहा था कि ग्राहक 5 रुपए वाला पैकेट खरीदने में भी दो बार सोच रहा है. उन्होंने कहा कि ये इकोनॉमी की गंभीर स्थिति का संकेत है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 6 फीसदी की दर से ग्रोथ कर रहे हैं और बाजार इससे भी कम. अप्रैल से जून की तिमाही में नुस्ली वाडिया की इस कंपनी का मुनाफा 3.5 फीसदी गिरकर 249 करोड़ रुपए हो गया. पिछले महीने मार्केट रिसर्च कंपनी नील्सन ने एफएमसीजी कंपनियों के लिए 2019 में ग्रोथ का टारगेट 11-12 फीसदी से घटाकर 9 से 10 फीसदी कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद को मिला जल शक्ति अभियान में देश में तीसरा स्थान, DC को कैबिनेट सचिव का आमंत्रण

Next Post

सरकारी अस्पतालों की स्थिति… स्‍ट्रेचर नहीं मिलने पर मां को अपनी पीठ पर लेकर गया बेटा

Next Post
सरकारी अस्पतालों की स्थिति… स्‍ट्रेचर नहीं मिलने पर मां को अपनी पीठ पर लेकर गया बेटा

सरकारी अस्पतालों की स्थिति... स्‍ट्रेचर नहीं मिलने पर मां को अपनी पीठ पर लेकर गया बेटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d