-
आदिवासी हॉस्टल में खाना व राशन का पैकेट बनाकर दिया गया
रांची: देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोग अपने घरों में रहने को लेकर मजबूर है. ऐसे में कई लोगों काम-धंधे और मेहनत-मजदूरी का काम भी नहीं पा रहे है.
ऐसे लोगों की मदद के लिए निरंतर कई स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ता आगे आ रहे है. इसी क्रम में राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल में भी खाना और राशन का पैकेट बनाकर लोगों के बीच वितरित किया गया.
रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा की ओर से भी करीब ढ़ाई सौ लोगों को दोपहर का भेजन कराया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन किया गया.
भोजन लेने पहुंचे लोग सफेद घेरे में सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करते नजर आये. वहीं भोजन और अनाज वितरण करने में सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे.
रांची की मेयर आशा लकड़ा के अलावा इस काम में बृजेंद्र शर्मा, राज बाबू, अभिनव, मिथिलेश, अभिषेक और रवि समेत अन्य कार्यकर्त्ताओं ने राशन तथा भोजन वितरण में सहयोग दिया.
इन कार्यकर्त्ताओं द्वारा अरगोड़ा के मैदान समेत अन्य इलाकों में भी लोगों के बीच भोजन और अनाज का वितरण किया गया.

