रांची: दैनिक समाचार पत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निकाले गए टेंडर में अनियमितता के आरोप से संबंधित मामले में मेयर आशा लकड़ा ने नगर आयुक्त को पत्र लिख इस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि यदि पीएमसी इंफ्राइन और टेंडर में भाग लेने वाली कंपनी जोंटा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एक ही व्यक्ति हैं तो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित निकाले गए टेंडर में जोंटा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिभागी को निरस्त करने का आदेश दी. साथ ही पीएमसी इंफ्राइन पर उचित कार्रवाई की जाए.

