रांची: रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा के द्वारा रविवार को छोटा घाघरा बस्ती में गरीब मजदूर, असहाय लोगों के बीच मोदी किट का वितरण किया गया.
साथ ही स्थानीय लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने की अपील की.
इस अवसर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की झारखंड प्रदेश, संयोजिका सीमा पात्रा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता दीपा रानी कुंज, मंजू रानी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

