BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महापौर ने दिया निर्देश- संवेदक 30 नवंबर तक पूरा करें नागाबाबा खटाल में निर्माणधीन मार्केट का कार्य

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
महापौर ने दिया निर्देश- संवेदक 30 नवंबर तक पूरा करें नागाबाबा खटाल में निर्माणधीन मार्केट का कार्य

महापौर ने दिया निर्देश- संवेदक 30 नवंबर तक पूरा करें नागाबाबा खटाल में निर्माणधीन मार्केट का कार्य

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : नगर निगम की समीक्षा बैठक निगम सभागार में गुरुवार को हुई. महापौर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के द्वारा निर्माण किये जा रहे चार योजनाओॆ की प्रगति की समीक्षा की गई.  बैठक में जानकारी दी गयी कि नागाबाबा खटाल में निर्माणधीन मार्केट का कार्य जून 2020 तक पूरा किया जाना था.परंतु अभी तक इस योजना में 60 फीसदी ही कार्य हो पाया है.

इसको लेकर महापौर आशा लकड़ा ने संवेदक को 30 नवंबर 2020 तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है। वही मार्केट का पानी निकासी के लिए बेहतर प्लानिंग करने का आदेश भी दिया है।  वाटर हार्वेसटिंग की भी व्यवस्था करने को कहा है. वही कांके रोड स्थित अर्बन हाट के रूके कार्य को पूर्ण करने को लेकर विभाग में रिमाइंडर पत्र भेजकर दिशा निर्देश लेने को कहा है.

वही विभाग द्वारा स्कील डेवलपमेंट के अनुरूप विकसीत करने की बात कही गई थी। इसपर महापौर ने कहा1 कि निगम परिषद् की बैठक में लोगों के विचार लेने के बाद इसपर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वही खादगढ़ा मधुकम सब्जी बाजार को लेकर भी समीक्षा की गई। इसमें बाजार के उपरवाले खाली दुकानों में कपड़ा विक्रेता, चुड़ी विक्रेता व अन्य दुकानदारों को देने की बात कही गई। वही पूर्व में आवंटित 39 दुकानों को पहले ही रद्द किया जा चुका है। इसको नये सिरे से सर्वे का सत्यापन कर आंवटित किए जाएंगे।

डिस्टलरी तालाब के समीप निर्माणधीन बाजार की भी समीक्षा की गई. इस योजना के संबंधित अधिकारी को अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट जमा करने का आदेश महापौर ने दी. 15वें वित्त राशि के योजना का प्लाानिंग नये स्थानों पर ही की जाएगी. जहां अब तक कोई भी काम नही हो सका है.

कोरोना से बचने के लिए नगर निगम सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने को लेकर जन जागरूकता अभियान शुक्रवार से शुरू किया जाएगा. वही निगम में बेवजह भीड़ ना लगे इसके लिए उन्होंने कहा संबंधित विभाग का काम फोन के माध्यम से कराने की अपील की.

बैठक में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार, उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार, अधीक्षक अभियंता रामशंकर राम, कार्यपालक अधिकारी रमेश कुमार, अरूण कुमार समेत योजना से संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और संवेदक मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72 वां वर्षगांठ मनी, पौधारोपण भी हुआ

Next Post

बिना अनुमति के चल रहे थे समारोह, अंचल अधिकारी चास ने कई बैंक्वेट हॉल को किया सील

Next Post
बिना अनुमति के चल रहे थे समारोह, अंचल अधिकारी चास ने कई बैंक्वेट हॉल को किया सील

बिना अनुमति के चल रहे थे समारोह, अंचल अधिकारी चास ने कई बैंक्वेट हॉल को किया सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d