रांची: पेट्रोलियम मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल रैली के माध्यम से जन संवाद रैली को सम्बोधित किया. इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को महापौर आशा लकड़ा के आवास पर प्रोजेक्टर के द्वारा भाषण सुना तो अन्य कार्यकताओं ने फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब के माध्यम से लाइव हो कर उनका भाषण सुना.
महापौर आशा लकड़ा ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी देश की चिंता करती है, देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाना चाहती है. इस तरह की रैली से कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा होता है. इस कार्यक्रम में राँची की महापौर आशा लकड़ा, मंजू लता महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी, शशांक राज़, शुभाशीष वर्मा, संजय महतो,विवेक , अनीश वर्मा, अंकु, जयमसी तिग्गा, सिद्धांत राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

