रांची : रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को निगम के वार्ड-2, वार्ड-18, वार्ड- 19 समेत अन्य वार्डो की नाली की सफाई का जायजा लिया. इस दौरान मेयर को बताया गया कि वार्ड-2 विद्यापति नगर, कांके रोड में नाली की सफाई लगभग पूरी कर ली गई है. उन्होंने अन्य छोटी गलियों की नालियों की सफाई बरसात से पहले करने का निर्देश दिया. वार्ड -18 स्थित कचहरी रोड में मुख्य नाले की पूरी सफाई नहीं हुई थी. इसपर मेयर ने सुपरवाइजर को फटकार लगाया और दो दिन में सफाई पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा. अन्य वार्डो में भी बरसात पूर्व नाली की पूरी सफाई कर रिपोर्ट सुपरवाईजर को जमा करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा स्वास्थ्य पदाधिकारी को सभी वार्डो की अद्तन स्थिति पर रिपोर्ट जमा करने को कहा. महापौर ने कहा कि दुकानदारों को अनिवार्य रूप से डस्टबीन रखने को कहा जाए. दुकान का कूड़ा रोड पर फेकने वाले दुकानदारों का फाईन करने का निर्देश दिया.
मेयर ने विश्व् पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोरहाबादी के शहीद संकल्प शुक्ला चिल्ड्रेन पार्क में पौधारोपण किया. पर्यावरण संतुलन के लिए लोगों से बरसात पूर्व पौधा लगाने की अपील की. निरीक्षण के दौरान सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी किरण कुमारी, सिटी मैनेजर रूपेश कुमार, जोनल समेत इंफोर्समेंट टीम के सदस्य मौजूद थे.

