BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका गांधी ने कहा, आगरा को बचाने की मेयर की अपील सुनी जाए

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in समाचार
प्रियंका गांधी ने कहा, आगरा को बचाने की मेयर की अपील सुनी जाए

प्रियंका गांधी ने कहा, आगरा को बचाने की मेयर की अपील सुनी जाए

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि आगरा शहर की स्थिति बिगड़ती जा रही है औैर हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं. उन्होंने आगरा के मेयर की चिंता का जिक्र करते हुए कहा कि यदि स्थिति को संभाला नहीं गया तो समस्या बढ़ सकती है.

प्रियंका ने हिंदी में ट्वीट किया, “कल भी मैंने इस चीज को उठाया था. पादर्शिता बहुत जरूरी है. टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है. कोरोना को अगर रोकना है तो फोकस सही जानकारी और उपचार पर होना चाहिए.

सरकार द्वारा आगरा के मेयर की बातों को सकारात्मक भाव से लेना और आगरा की जनता को महामारी से बचाने का प्रयास करना बहुत जरूरी है.”

आगरा से आ रही रिपोर्टों के अनुसार यह शहर एक बार फिर एक प्रमुख हॉटस्पॉट में बदल रहा है. अबतक यहां 348 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. इसमें से 32 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

आगरा के मेयर नवीन जैन ने हालात को बिगड़ने से बचाने में मदद के लिए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है और उन्होंने मीडिया से कहा, “नर्सिग होम गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने को तैयार नहीं हैं. कोविड-19 मरीजों के परिवार के सदस्यों को जांच के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है.”

उन्होंने मुख्यमंत्री से आगरा को बचाने का अनुरोध किया है, जो “एक बहुत ही कठिन समय से गुजर रहा है. आगरा के लोग घबराए हुए हैं.”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर जांच का दायर बढ़ाने का आग्रह किया था और कम संख्या में जांच करन के लिए सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट तब आई जब दोनों मर चुके थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

27 अप्रैल को मुख्‍यमंत्रियों के साथ PM मोदी करेंगे बातचीत

Next Post

कोरोना से डरें नहीं, पूरे आत्मविश्वास से लड़ें: मोहन भागवत

Next Post
कोरोना से डरें नहीं, पूरे आत्मविश्वास से लड़ें: मोहन भागवत

कोरोना से डरें नहीं, पूरे आत्मविश्वास से लड़ें: मोहन भागवत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d