BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर मेयर की पहल सराहनीय: रमाशंकर प्रसाद

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
मुख्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर मेयर की पहल सराहनीय: रमाशंकर प्रसाद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी के जाने-माने समाजसेवी और कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर प्रसाद ने कहा है कि शहर के मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा द्वारा की गई पहल सराहनीय है.

उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से मेयर आशा लकड़ा द्वारा इंफोर्समेंट टीम का उत्साहवर्द्धन किए जाने और रांची के उपायुक्त छवि रंजन को इस संबंध में पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने संबंधी कदम की सराहना की है.

प्रसाद ने कहा कि मेयर ने अतिक्रमण स्थलों को पूर्णतया अतिक्रमणमुक्त करने के लिए स्थानीय थाना और संबंधित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट पर उपस्थित ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी देने की आवश्यकता पर बल दिया है, यह मेयर की दूरदर्शिता और जनहित के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है.

गौरतलब है कि मेयर ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गो को पूर्णतया अतिक्रमणमुक्त करने के लिए स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस को एक आदेश जारी कर उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया जाए.

इससे रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम को अतिक्रमण हटाने में बल मिलेगा. मेयर ने इस बात पर भी चिंता जताते हुए कहा है कि सड़क का अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के सामान जब्त किए जा रहे हैं.

संबंधित लोगों पर जुर्माना भी किया जा रहा है. बावजूद इसके, ऐसा देखा जा रहा है कि इंफोर्समेंट टीम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद पुनः संबंधित स्थलों पर अतिक्रमण कर अस्थाई दुकानें लगा ली जा रही है.

इस लिहाज से अतिक्रमण स्थलों को पूर्णतया अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का सहयोग लिया जाना जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिटायरमेंट होम में लगी आग, 11 बुजुर्गों की मौत

Next Post

शिक्षकों की नियुक्ति: 94 हजार प्राइमरी टीचर्स को लेकर सुनाया गया बड़ा फैसला

Next Post
शिक्षकों की नियुक्ति: 94 हजार प्राइमरी टीचर्स को लेकर सुनाया गया बड़ा फैसला

शिक्षकों की नियुक्ति: 94 हजार प्राइमरी टीचर्स को लेकर सुनाया गया बड़ा फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d