रांची:-राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 20प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में धान खरीद के समय ही किसानों को 50 प्रतिशत राशि उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी दी जाएगी, शेष राशि भी जल्द ही किसानों के खाते में भेज दी जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में देर शाम तक चली कैबिनेट के बैठक के बाद मंत्रिमंडलीय सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि रांची स्थित रिम्स में एमबीबीएस की सीट को 150 से बढ़ाकर 250 करने के लिए केंद्र सरकार के साथ होने वाले एमओयू को प्रारूप को मंजूरी दे दी गयी. इसके तहत रांची 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी. 120 करोड़ रुपये की इस योजना में 72करोड़ केंद्र सरकार व शेष 48 करोड़ राज्य सरकार खर्च करेगी.

