BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुने 104 खिलाड़ी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुने 104 खिलाड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 104 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है. इसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर, श्रेयस अय्यर, ऑल राउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर के नाम शामिल हैं.

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है. विजय हजारे ट्रॉफी बीसीसीआई का 50 ओवर का पुरुष क्रिकेट का घरेलू टूर्नामेंट है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सत्र में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित की जाएगी. साथ ही महिलाओं और अंडर 19 क्रिकेटरों के वनडे टूर्नामेंट भी कराए जाएंगे. हाल ही में बीसीसीआई ने पुरुषों के टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी आयोजन किया था.

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से डेब्यू किया था. 21 साल के इस तेज गेंदबाज ने पहले नेट्स में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी भी की है.

वहीं शॉ ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह हालांकि केवल एडिलेड टेस्ट मैच में खेले थे जिसे भारत ने आठ विकेट से गंवाया था. इसके बाद खराब फॉर्म के चलते वे बाहर कर दिए गए ते. अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी 1 फरवरी से शुरू होने वाले शिविर के लिए टीम में चुना गया है.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय नाइक और सह सचिव शाहलम शेख ने बयान जारी कर रहा कि सभी संभावित खिलाड़ियों से 1 फरवरी को सुबह आठ बजे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स में शरद पवार क्रिकेट एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है. मुंबई की टीम का हालिया दिनों में प्रदर्शन खराब रहा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. उसे पांच में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले पिछले सीजन में भी टीम का प्रदर्शन साधारण ही रहा था. कभी मुंबई का भारतीय घरेलू क्रिकेट में दबदबा होता था लेकिन अभी हालात काफी खराब हैं. इस वजह से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर काफी दबाव है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुरी तरह पिटने के बाद मुख्य कोच अमित पगनिस ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि उनके इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 फरवरी को सीएम अमरिंदर ने बुलाईसर्वदलीय बैठक, दिल्ली हिंसा और हालिया घटनाक्रम पर होगी चर्चा

Next Post

Budget 2021: बढ़ सकता है धारा-80D का दायरा

Next Post
बजट सत्र से संबंधित विभिन्न विभागों के मंत्रियों को प्रश्नोत्तर के लिए किया गया प्राधिकृत

Budget 2021: बढ़ सकता है धारा-80D का दायरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d