BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in Uncategorized
कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

Share on FacebookShare on Twitter
मैकडोनाल्ड (McDonald’s) ने अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को कंपनी से बाहर कर दिया है. रविवार को कंपनी ने यह जानकारी दी कि उन्होंने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया था इसलिए उन्हें सीईओ और कंपनी के अध्यक्ष पद से निकाल दिया गया है. ईस्टरब्रुक का कंपनी के एक कर्मचारी के साथ संबंध था, जिसके चलते कंपनी ने उन्हें निकालने का फैसला लिया.
इस संबंध में कंपनी ने कहा कि उन्होंने सही फैसला नहीं लिया है. बता दें कि स्टीव ईस्टरब्रुक साल 2015 में कंपनी के सीईओ बने थे. कंपनी के नियमों के मुताबिक, प्रबंधकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अधीनस्थों के साथ संबंध रखने की अनुमति नहीं है. ईस्टरब्रुक का कार्यकाल 1 मार्च 2015 से शुरू हुआ था.
बता दें कि ईस्टरब्रुक की जगह अब क्रिस केम्पकिन्स्की लेंगे. केम्पकिन्स्की साल 2015 से मैकडोनाल्ड के साथ जुड़े हैं. हाल ही में उन्होंने मैकडोनाल्ड यूएसए के अध्यक्ष के रूप में काम किया था.
ईस्टरब्रुक ने कर्मचारियों को एक ईमेल लिखा और स्वीकार किया कि उन्होंने एक कर्मचारी के साथ संबंध बनाकर गलती की. साथ ही ईमेल में उन्होंने यह भी लिखा कि वे बोर्ड से सहमत हैं. इतना ही नहीं, ईस्टरब्रुक ने यह भी कहा कि केम्पकिन्स्की सीईओ के पद के लिए उपयुक्त हैं. निदेशक को भी केम्पकिन्स्की पर भरोसा है.
ईस्टरब्रुक के नेतृत्व में कंपनी को काफी फायदा हुआ है. 2015 के बाद कंपनी के स्टॉक करीब दोगुने हुए हैं. हालांकि तीसरी तिमाही में निवेशक थोड़े नाराज थे. बता दें कि ईस्टरब्रुक ने युनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड के बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और उनका पहले तलाक भी हो चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन की घुसपैठ पर भारतीय बाजारों का तगड़ा प्रहार, चीनी सामान की ब्रिकी में 60% की गिरावट

Next Post

विपक्षी महागठबंधन तैयार, झाविमो आउट, हेमंत के नेतृत्व में लड़ेंगे कांग्रेसी, राजद और वाम दल

Next Post
विपक्षी महागठबंधन तैयार, झाविमो आउट, हेमंत के नेतृत्व में लड़ेंगे कांग्रेसी, राजद और वाम दल

विपक्षी महागठबंधन तैयार, झाविमो आउट, हेमंत के नेतृत्व में लड़ेंगे कांग्रेसी, राजद और वाम दल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d