BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम
Share on FacebookShare on Twitter

लक्षित जनसंख्या को उम्र के अनुसार खिलायी जाएगी डीईसी एवं अल्बेण्डाजोल की खुराक

मेदिनीनगर:-  फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में 17 से 22 मई 2021 तक मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न विभागों की सहभागिता एवं आमजनों का सहयोग आवश्यक है. यह बातें उपायुक्त  शशि रंजन ने कही. वे आज समाहरणालय सभागार में एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नोडल पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं  बीपीएम के साथ बैठक कर रहे थे.

उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से प्रभावित व्यक्ति का हाथ पांव आदि प्रभावित अंग फूल जाते हैं. इससे बचाव हेतु उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली का खुराक खिलाया जाना है. उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड कार्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को बूथ के रूप में चिन्हित करते हुए दवा खिलाने का कार्यक्रम चलाए जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दवा खिलाए जाने संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है. प्रचार-प्रसार व जागरूकता से ही कार्यक्रम सफल होगा और पलामू से फाइलेरिया उन्मूलन संभव हो सकेगा. उन्होंने आमजनों से भी कार्यक्रम के तहत डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की खुराक खाने की अपील की है. 

एमडीए कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर लक्षित जनसंख्या को उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की एकल खुराक खिलायी जाएगी. कार्यक्रम के दौरान प्रथम 3 दिन बूथ पर दवा का सेवन कराया जाएगा. इसके बाद लक्षित आबादी को घर- घर जाकर डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की एकल खुराक खिलायी जाएगी. 1 से 2 आयु वर्ग के बच्चों को डीईसी दवा की खुराक नहीं देना है. उन्हें अल्बेंडाजोल की आधि गोली पानी में मिलाकर देना है. साथ ही 2 से 5 आयु वर्ग के बच्चों को डीईसी दवा की एक गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दिया जायेगा.  6 से 14 आयु वर्ग को डीईसी की 2 गोलियां एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. साथ ही 15 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को डीईसी की तीन गोलियां एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलायी जाएगी.

बैठक में उपायुक्त   शशि रंजन के अलावा एडीए के नोडल पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, डॉ.अनूप कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार एवं सुख राम बाबू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की के अलावा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीपीएम  उपस्थित थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामेश्वर उरांव मधुपुर से वापस लौटे, कहा-मंत्री हफीजुल हसन की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत होगी

Next Post

पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 7 व्यक्तियों के बीच 30 लाख रुपये का किया गया वितरण

Next Post

पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 7 व्यक्तियों के बीच 30 लाख रुपये का किया गया वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d