BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परिवहन से राजस्व कैसे बढे, इसके लिए मैकेनिज्म तैयार हो: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की,  राजस्व वसूली की ली जानकारी

परिवहन विभाग अब तक लक्ष्य का 55 प्रतिशत राजस्व संग्रह कर सका है

रांची: राज्य में राजस्व संग्रह के लिहाज से परिवहन विभाग एक  महत्वपूर्ण विभाग है . विभाग को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली की दिशा में ठोस कदम उठाए . मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए . इस मौके पर विभाग की ओर से राजस्व उगाही को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों  से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया .

कम हुई है राजस्व वसूली

विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि कोरोना की वजह से  अभी तक राजस्व की कम वसूली हुई है . विभाग ने राजस्व का जो लक्ष्य रखा था उसका 55 प्रतिशत ही अभी तक  कलेक्शन हुआ है . इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन से राजस्व कैसे बढे,  इसके लिए मैकेनिज्म तैयार करें .उन्होंने राजस्व संग्रह में सुधार हेतु पूरी तैयारी के साथ प्रयास करने का भी निर्देश दिया .

राजस्व का नुकसान नहीं हो इसका ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि चेक पोस्ट पर  वाहनों से मिलने वाले राजस्व  में गड़बड़ी की जाने के कई मामले सामने आए हैं . इस वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है .उन्होंने चेक पोस्ट पर व्यवस्था को दुरुस्त करने और दलालों पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया .

एमवीआई के पदों पर होगी बहाली

विभाग की ओर से बताया गया कि इस समय मात्र दो स्थाई एम वी आई  और  ग्यारह को संविदा के आधार पर रखा गया है , जबकि 11 जिलों में प्रभार के भरोसे काम हो रहा है . मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एम वी आई की नियुक्ति प्रक्रिया  शुरू की जाए .

बकायेदारों से टैक्स की वसूली हो

विभाग की ओर से बताया कि राज्य में लगभग 660 करोड़ रुपए  का टैक्स डिफ़ॉल्ट है . मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स डिफॉल्ट को लेकर बकायेदारों से वसूली की दिशा में कदम उठाया जाए . उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स बकाया को लेकर  वन टाइम सेटलमेंट  की जरूरत हो तो उसे भी पहल मिलाया जाए .

इस मौके पर परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,  परिवहन विभाग के सचिव के रवि कुमार  उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में रोजगारोन्मुखि उद्योगों के स्थापना करना सरकार की प्राथमिकता…सीएम

Next Post

झारखंड में फूड प्रोसेसिंग को वृहत्तर बनाया जाए: हेमंत सोरेन

Next Post
सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआइडी ने स्वीट्जरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी

झारखंड में फूड प्रोसेसिंग को वृहत्तर बनाया जाए: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d