BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है, सर्वेक्षणों का करेंगे खुलासा: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस: भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है, सर्वेक्षणों का करेंगे खुलासा: प्रकाश जावड़ेकर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि भारत में प्रेस को पूर्ण स्वतंत्रता है और उन सर्वेक्षणों का भंडाफोड़ किया जाएगा, जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है. उन्होंने ट्वीट किया कि भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है. हम जल्द ही उन सर्वेक्षणों का खुलासा करेंगे जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है.

Also Read This: हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को हेमंत सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्र पत्रकारिता की पैरवी करने वाले संगठन ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ के इस साल जारी हुए वार्षिक विश्लेषण में वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़क गया है और इसे 180 देशों में से 142वां स्थान मिला है. कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है.

विपक्षी दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़ककर 142वें स्थान पर पहुंचा. जब हम विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाएं तो हमें याद रखना चाहिए कि भाजपा लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है और हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए. इसने कहा कि हम सभी पत्रकारों से कहना चाहेंगे कि डरो मत.

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रेस भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अभिमत को आकार देकर तथा जागरूकता पैदा कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि इस विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मैं कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को जागरूक बना रहे हमारे मीडियाकर्मियों को नमन करता हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को हेमंत सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Next Post

CRPF हेडक्वार्टर किया गया सील, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Next Post
CRPF हेडक्वार्टर किया गया सील, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

CRPF हेडक्वार्टर किया गया सील, एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d