BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीडिया का सहयोग जिले के विकास में सहायक: कलेक्‍टर

नवागत कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में पत्रकारों की परिचयात्‍मक बैठक संपन्‍न.

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in समाचार
मीडिया का सहयोग जिले के विकास में सहायक: कलेक्‍टर

मीडिया का सहयोग जिले के विकास में सहायक: कलेक्‍टर

Share on FacebookShare on Twitter

अशोकनगर: जिले के विकास में मीडिया का सहयोग सराहनीय एवं काफी महत्‍वपूर्ण होता है. साथ ही कोरोना महामारी रोकने के लिए जन जागरूकता में मीडिया की विशेष सक्रिय भूमिका रही है. सकारात्‍मक सोच के साथ जनहित में संबंधित समाचार का प्रभाव सार्थक होता है. इस आशय के विचार नवाग‍त कलेक्‍टर अभय वर्मा द्वारा गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकारों की परिचयात्‍मक बैठक के दौरान व्‍यक्‍त किये. बैठक में उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया के जिला ब्‍यूरों, संवाददाता तथा प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्‍त किया गया.

कलेक्‍टर अभय वर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ प्रथम परिचयात्‍मक बैठक का आयोजन करने का मुख्‍य उद्देश्‍य पत्रकारों से परिचय प्राप्‍त कर उनसे रूबरू होना था. साथ ही समक्ष में चर्चा कर वर्तमान में कोरोना महामारी से लडने तथा उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाना है.

उन्‍होंने कहा कि जिले के विकास में पत्रकारों के सुझावों को समाहित कर धरातल पर विकास कराना प्राथमिकता रहेगी. उन्‍होंने कहा कि सकारात्‍मक खबरों का असर व्‍यापक होता है. साथ ही आम जनता में जनजागरूकता एवं उत्‍साहवर्धन पैदा होता है और विकास में उत्‍तरोत्‍तर वृद्धि होती है.

पत्रकार समाज की महत्‍वपूर्ण कडी है और वह प्रहरी के रूप में कार्य करता है. उन्‍होंने कहा कि जिले के पत्रकारों का हमेशा से ही जिला प्रशासन को सहयोग मिलता रहा है मुझे पूरा विश्‍वास है कि इसी तरह सहयोग देकर शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं जिले के विकास को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया जाएं. जिले को विकास पटल पर लाने के लिए भरसक सार्थक प्रयास किये जाएंगें.

उन्‍होंने जिला चिकित्‍सालय में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाओं सहित अन्‍य प्रशासनिक व्‍यवस्‍थाओं को दुरूस्‍त कराए जाने की बात कही.उन्‍होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सप्‍ताह में दो दिवस शनिवार एवं रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है.

बैठक में सहायक संचालक जनसंपर्क एस. एम. सिद्दीकी, प्रिंट तथा इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया से जुडे पत्रकारगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशीली दवाओं की तस्करी का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d