रांची सांसद ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रांची: कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ आम लोगों से आग्रह किया है कि वह सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करें. मेडिकल टीम के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें. समय के साथ कोरोना का बढ़ता प्रभाव पूरे देश के लिए चिंताजनक है, विशेष रुप से उन क्षेत्रों के लिए जहां आवाजाही ज्यादा है. ऐसे समय में कोरोना से बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि हम सतर्क रहें और सावधान रहें एहतियात बरतें. सेठ ने सबसे आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आवाहन किए गए जनता कर्फ्यू का पालन करें.
सिर्फ जनता कर्फ्यू की ही बात नहीं है, यदि आवश्यक नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं निकले. कोशिश करें कि कम से कम बाहरी लोगों के संपर्क में रहें. इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. अफवाहों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है. अपने आसपास कोई आपात स्थिति आए, ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए. कोरोना को लेकर सनसनी फैलाने की भी जरूरत नहीं है.
संजय सेठ ने सब से आग्रह किया है कि हम मेडिकल टीम के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करके खुद को सुरक्षित रह सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने रांची लोकसभा में विधानसभा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उन्होंने आग्रह किया है कि यदि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कोई व्यक्ति दिखते हैं या कोई संदिग्ध दिखता है, जिनमें कोरोना के लक्षण हो सकते हैं तो उन्हें इन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए. आवश्यक जानकारी देनी चाहिए ताकि इससे बचाव किया जा सके और इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सके.
सांसद सेठ के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:-
रांची विधानसभा क्षेत्र के लोग रवि सिंह 94 709 00077, राजकिशोर 94311 78470, दीपक कुमार 70049 40159 के अलावा सांसद कार्यालय के नंबर 0651-2240054/ 2240060 पर संपर्क कर सकते हैं.
हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोग सुबेश पांडेय (9934172919), हेमंत केसरी (9199898314), मनोज कुमार साहू (9431564519) पर संपर्क कर सकते हैं.
खिजरी विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रमोद सिंह (9835188957), नरेंद्र कुमार (9631087374) व सुदीप खलको (8804905137) से संपर्क कर सकते हैं.
कांके विधानसभा क्षेत्र के लोग सुजीत कुमार सिंह, समाधान केंद्र (8051212335), रमिंद्र कुमार (7762844494), सुकेश तिवारी (8709758196) से संपर्क करें.
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग शिवलाल महतो, समाधान केंद्र (6201730443), शैलेन्द्र बड़ाइक, समाधान केंद्र, (9471131720) व धीरज महतो (9431107848) से संपर्क कर सकते हैं.
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रियांशु शेखर तिवारी (8709824217), विशाल (7070377200) व प्रकाशचंद कर्मकार (8809914169) पर संपर्क कर सकते हैं.
यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

