BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 साल से बंद है चिकित्सा केन्द्र, नहीं किया गया चिकित्सक नियुक्त

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
3 साल से बंद है चिकित्सा केन्द्र, नहीं किया गया चिकित्सक नियुक्त

Medical center closed for 3 years, doctor not appointed

Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: देवरी प्रखंड के जमखोखरो पंचायत में स्वास्थ्य उपचार व्यवस्था नहीं रहने के कारण जमखोखरो पंचायत के अलावे आसपास के कई गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य का उपचार करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक स्वास्थ्य उपकेन्द्र पंचायत के किसगो में है जिसका उद्घाटन पुरे तामझाम के साथ तीन वर्ष पूर्व में हुआ था.

उद्घाटन होने से लोगों में आस जगी थी कि अब इलाज के लिए कही बाहर जाना नहीं होगा. लेकिन अभी तक वहां कोई चिकित्सक पदस्थापित नहीं किया गया है. जिसके कारण केंद्र बंद रहता है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक की सुविधा नहीं रहने के कारण लोग निजी चिकित्सा केन्द्रों पर स्वास्थ्य सम्बंधित सलाह लेकर अप्रिशिक्षित चिकित्सको से उपचार करवाने को मजबूर हैं.

जानकारी के अनुसार, जमखोखरो पंचायत में झोला छाप डाक्टरों के पास दर्जनों की संख्या में लोग  उपचार के लिए आते है. जहां पर उपचार के एवज में मनमानी कीमत वसूल की जाती है. कई डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच की फीस भी वसूली की जा रही है. मुखिया चिंतामणि देवी समेत स्थानीय ग्रामीण अर्जुन सिंह, अभिषेक कुमार, रामकृष्ण सिंह, कृष्णा सिंह, सुरेन्द्र मंडल, अनुज राय, मोहन सिंह, केदार मोदी, मदन पाण्डेय, देवनंदन पाण्डेय आदि का कहना है कि प्रशासन द्वारा निजी चिकित्सा केन्द्रों के संचालन पर रोक लगाने के लिए पुर्व के वर्षों में प्रयास तो किया गया. लेकिन स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक नियुक्त कर नियमित उपचार की व्यवस्था के दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. फलस्वरूप लोगों को मजबूरन उपचार के लिए निजी चिकित्सको के पास जाना पड़ता है.

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र में चिकित्सक की नियुक्ति कर दिए जाने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाए मिलने के साथ-साथ पैसों की बचत होगी. मुखिया चिंतामणि देवी का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक नहीं रहने के कारण उपचार करवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

इस बावत देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में एक चिकित्सक है. चिकित्सक के अभाव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र किसगो में चिकित्सक नियुक्त नहीं किया गया हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंडवासी कांग्रेस को अब नहीं देंगे लूटने की आजादी : सीएम

Next Post

प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए मुखिया ने रिश्वत में मांगे 5000 रूपये

Next Post
प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए मुखिया ने रिश्वत में मांगे 5000 रूपये

प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए मुखिया ने रिश्वत में मांगे 5000 रूपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d