BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहीं भर रही हैं मेडिकल कॉलेजों की सीटें

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in समाचार
नहीं भर रही हैं मेडिकल कॉलेजों की सीटें

Medical colleges are not filling seats

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड के तीन नये मेडिकल कॉलेजों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता मिलने के बाद भी अब तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है. हजारीबाग, दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अब भी 60 सीटें खाली हैं. इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में विशेष साक्षात्कार का दौर आयोजित कर 450 सीटें भरने की कवायद शुरू की गयी थीं. केंद्र सरकार से मान्यता मिलने के बाद अगस्त माह में झारखंड सरकार की तरफ से इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों और व्याख्याताओं की नियुक्ति कर शैक्षणिक आधारभूत संरचना तैयार की गयी. इसके बाद दो चरणों में मेडिकल कॉलेज में दाखिले को लेकर काउंसलिंग भी ली गयी. नेशनल इंट्रेंस एग्जाम टेस्ट (नीट-2019) के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने मेधा सूची तैयार कर ऑनलाइन काउंसलिंग ली थी.

पूर्व में ही राज्य के रिम्स, एमजीएम और पीएमसीएच में 2019 के पहले वर्ष के लिए काउंसलिंग पूरा होने से छात्र नहीं मिल पाये. फिर भी पर्षद की तरफ से मेधा सूची तैयार कर एडमिशन के लिए सीट एलॉटमेंट ऑर्डर जारी किया गया. यहां यह बताते चलें कि सर्वोच्च न्यायालय ने हर हाल में एक अगस्त तक सभी इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य तकनीकी संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरा कर पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया था. झारखंड के तीन नये मेडिकल कॉलेजों में मान्यता मिलने में देर की वजह से एडमिशन देर से शुरू करने की बातें कही गयीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बदलते मौसम में त्वचा की कैसे करें देखभाल

Next Post

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष झाविमो में शामिल

Next Post
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष झाविमो में शामिल

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष झाविमो में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d