BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है चिकित्सा सुविधा

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है चिकित्सा सुविधा

सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है चिकित्सा सुविधा

Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले के छः(06) स्वास्थ्य केंद्रों यथा बडा़जामदा स्थित जेटिया एवं नोवामुंडी, मनोहरपुर के जराइकेला, आनंदपुर, जगन्नाथपुर के जैंतगढ़ तथा सोनुवा के खाड़ीमाटी स्वास्थ्य केंद्र पर “टेलीमेडिसिन डिजिटल डिस्पेंसरी“ अधिष्ठापित की गई है और जिले में इन केंद्रों का संचालन सरकार से लेटर ऑफ अवार्ड(स्व.) प्राप्त संस्था मैसर्स अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के द्वारा विगत 20 फरवरी 2019 से अब तक लगातार संचालित है और विशेषकर इस कोरोनावायरस संक्रमण के संकट काल में आमजनों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए इस माध्यम से लगातार सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ओपीडी संचालित किया जाता रहा.

इस डिजिटल डिस्पेंसरी में हैदराबाद या चेन्नई में बैठे डॉक्टर और विशेषज्ञ की एक पूरी टीम रविवार और राष्ट्रीय छुट्टी के दिन को छोड़कर प्रतिदिन 10ः00 से 4ः00 तक स्त्री रोग, बाल रोग, सामान्य चिकित्सा, त्वचाविज्ञान से संबंधित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती है, इसके साथ ही डिजिटल औषधालयों से भी ग्रामीण लोगों को चिकित्सा सेवा देने का कार्य किया जा रहा है.

टेलीमेडिसिन सेंटर के डैशबोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में केंद्र के संचालन तिथि से अब तक 7,678 महिला 5,255 पुरुष सहित स्कूल 12,933 व्यक्ति(कुल संख्या में 3,043 बच्चे भी शामिल हैं) इससे लाभान्वित हो चुके हैं तथा मौजूदा कोरोनावायरस संक्रमण के इस संकट काल में इस माध्यम से संचालित ओपीडी के द्वारा कुल 1,074 महिला तथा 726 पुरुष सहित 1,800 ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं.

टेलीमेडिसिन केंद्र के क्रियाकलाप की जानकारी

आपको बताते चलें कि प्रत्येक डिजिटल डिस्पेंसरी में एक सहायक एएनएम और एक लैब टेक्नीशियन की प्रतिनियुक्ति की गई है, जहां रोगी के पंजीकरण के बाद इनके द्वारा रोगी की ऊंचाई, वजन, रक्तचाप, शर्करा स्तर, शरीर के तापमान आदि जैसी महत्वपूर्ण परीक्षण किया जाता है.

इसके साथ ही यहां पर आने वाले रोगी डिजिटल डिस्पेंसरीयों से दवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं जहां साठ(60) प्रकार के सामान्य जेनेरिक दवाएं संग्रहित की गई है तथा इसके अलावा रोगियों के लिये मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, हीमोग्लोबिन, मूत्र विश्लेषण और टेलीमेडिसिन केंद्रों में गर्भावस्था के लिए भी परीक्षण की व्यवस्था उपलब्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ने खरीद मानदंडों का किया विस्तार

Next Post

जगन्नाथ पुरी यात्रा निकालने के पक्ष में केंद्र, SC ने आदेश जारी करने के लिए लिया समय

Next Post
जगन्नाथ पुरी यात्रा निकालने के पक्ष में केंद्र, SC ने आदेश जारी करने के लिए लिया समय

जगन्नाथ पुरी यात्रा निकालने के पक्ष में केंद्र, SC ने आदेश जारी करने के लिए लिया समय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d