रांची:- लातेहार जिले के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी के पूर्व प्रभारी सह वर्तमान में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद को देर रात चतरा पुलिस ने बालूमाथ से गिरफ्तार कर लिया है. घोटाले के गिरफ्तार आरोपी अमरनाथ प्रसाद बालूमाथ से पहले चतरा में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित थे. जहां उनके द्वारा वर्ष 2011-2012 में सदर अस्पताल, चतरा के लिए डीजल मशीन, एयर कंडिशन, जेनरेटर और दवाइयां आदि की खरीदारी की गयी थी. इस खरीद में कुल 1 करोड़ 21 लाख 995 रुपये का घोटाले का आरोप डॉक्टर प्रसाद पर लगा था. इसकी जांच सरकार की
ओर से उपायुक्त चतरा द्वारा की गयी थी. जिसमें इस मामले में सदर अस्पताल चतरा के सिविल सर्जन सह मेडिकल पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद को दोषी पाया गया था. उसके बद डीसी के आदेश पर चतरा सदर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सरकारी रकम की हेराफोरी के आरोप में धारा 409, 417, 420 और 120 बी के तहत कांड संख्या 143ध्2013 दर्ज किया गया था. तब से आरोपी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद कानून की नजरों में फरार थे. बाद में उन्होंने 21 सितंबर 2015 को हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत के गुहार लगायी थी. जहां से उनका बेल रिजेक्ट कर दिया गया था. उसके बावजूद वर्ष 2015 से वो बालूमाथ में पदस्थापित थे.
