BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीकाकरण तथा मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
टीकाकरण तथा मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में टीकाकरण तथा मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: नवनिर्मित प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी रायडीह मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्ड में संचालित योजनाओं तथा भावी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज सम्पन्न हुई.

बैठक में सर्वप्रथम रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के निबंधन की समीक्षा की गई. साथ ही रक्तदान शिविर के लिए किए गए चिकित्सीय व्यवस्था की जांच की गई.

बताया गया कि आज के रक्तदान शिविर में अधिकारी/कर्मी, शिक्षक, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा रक्तदान किया जाएगा. साथ ही प्रखण्ड के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में टीकाकरण तथा मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा. रायडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित कुपोषण केन्द्र में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर एवं बर्तनों का सेट वितरित किया जाएगा.

बैठक में 12 फरवरी 2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किये जाने वाले दिव्यांग जांच शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई. बताया गया कि प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से दिव्यांगों को दिव्यांग जांच शिविर में जांचोंपरांत दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. जिससे दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिया जा सके.

बैठक में माध्यमिक/इंटरमीडिएट परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रखण्ड के एकमात्र परीक्षा केन्द्र जय किसान उच्च विद्यालय माझाटोली, रायडीह में की गई तैयारियों की समीक्षा की गई. बताया गया कि इस केन्द्र में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा की तिथियों को परीक्षा अवधि के लिए 100 मीटर की परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत् निषोधाज्ञा लागू है.

रायडीह प्रखण्ड के विद्यालयों में रायडीह टैलेंट हंट के तहत् रथ निकाल कर छात्र-छात्राओं के प्रतिभा का जांच प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक तथा प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है. साथ ही प्लास्टिकमुक्त रायडीह एवं नशामुक्त रायडीह के लिए भी विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

इस विशेष बैठक में उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए कीर्तिश्री, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी सहित प्रखण्ड प्रशासन से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, नरेश कुमार व अन्य प्रखण्ड एवं अंचल के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वृद्ध ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Next Post

आम बागवानी एवं कुंआ का सांस्कारिक विवाह सम्पन्न

Next Post
आम बागवानी एवं कुंआ का सांस्कारिक विवाह सम्पन्न

आम बागवानी एवं कुंआ का सांस्कारिक विवाह सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d