श्रीनगर: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुये कश्मीर स्वास्थ्य निदेशालय ने मैडिकल स्टाफ की छुट्टियां केंसिल कर दी हैं. सभी सीएमओ और एमओ तथा सुपरिटेडेंट को इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं. उन्हें डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सों तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ की छुट्टियों को खारिज करने को कहा गया है.
आर्डर में कहा गया है, सभी चीफ मैडिकल अफिसरों और मेडिक्ल सुनरिटेंडेंट को कहा जाता है कि वे कोरोनों वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुय उनके अधिकाराक्षेत्र में आने वाले टैरिटोरियल आफिसों के अधिकारियों की छुट्टियों को निरस्त करें और जिन्हें छुट्टी पर भेज गया है उन्हें भी तत्काल वापस बुला लें. जिन्हें मैटरनिटी लीव या फीर मैडिकल इमरजेंसी लीव दी है, उन्हें छोड़ दिया जाए.

