BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेडवेडेव ने नडाल से कहा, आपके खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
मेडवेडेव ने नडाल से कहा, आपके खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल

Medvedev told Nadal, playing against you is very difficult

Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयार्क : साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन में टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार स्पेन के राफेल नडाल से मात खाने वाले रूस के युवा डेनिल मेडवेडेव ने कहा है कि स्पेनिश दिग्गज के खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल है. मेडवेडेव ने हालांकि रविवार रात आर्थर ऐश पर खेले गए फाइनल में नडाल को काफी संघर्ष करने के लिए मजबूर किया. चार घंटे 49 मिनट तक चले इस मैच को नडाल ने 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मात दे अपना चौथा अमेरिकी ओपन खिताब जीता.

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मेडवेडेव ने नडाल से कहा, “आप जिस तरह से खेलते हैं वो मजाक जैसा लगता है, आपके खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल है. मैं दर्शकों के कारण काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा दे पा रहा था.”

23 साल के इस युवा ने कहा, “तीसरे सेट में मेरे दिमाग में, मैं पहले से ही यह सोच रहा था कि मैं जब बोलूंगा तो क्या कहूंगा।. मैं लड़ रहा था और हार नहीं मान रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं अपने रास्ते पर बना नहीं रह पाया.”

नडाल के करियर का यह 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है.

मैच के बाद नडाल ने कहा, “मेरे लिए यह जीत काफी जरूरी थी. खासकर तब जब यह मैच मुश्किल होता जा रहा था. मैं मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने में कामयाब रहा. यह बेहतरीन मैच था. मैं काफी भावुक हूं.”

उन्होंने कहा, “यह शानदार फाइनल था. डेनिल सिर्फ 23 साल के हैं और जिस तरह से वो खेल रहे थे और अपनी लय में बदलाव कर रहे थे वो शानदार है.”

उन्होंने कहा, “उनके सामने इस तरह के कई मौके आएंगे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चा चोरी की झूठी खबर फैलाना ग्रुप एडमिन को पड़ा महंगा

Next Post

UP : 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करेगी सरकार

Next Post
UP : 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करेगी सरकार

UP : 25 हजार होमगार्डों की तैनाती खत्म करेगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d