यूपी: उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी. उप्र. के प्रदेश अध्यक्ष रजत तिवारी उर्फ मुन्ना के अनुमोदन एवं प्रदेश कार्यकारिणी की संतुष्टि पर मीनू तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया. मीनू की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया.
तिवारी ने बताया कि संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करने का प्रयास करेंगी तथा उत्तर प्रदेश में किसानों एवं व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने एवं संगठन का विस्तार करने का कार्य करेगी.
इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्पेश द्विवेदी तथा प्रदेश महिला अध्यक्षा ममता सिंह, मीनू को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

