BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 11, 2019
in Uncategorized
मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद: थाना विजय नगर पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. वह दस हजार का इनामी अपराधी है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं. मुठभेड़ के दौरान अपराधी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना विजय नगर की पुलिस मंगलवार की देर रात को कोट गांव फाटक के पास वाले रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक सवार संदिग्ध युवक वहां से गुजरते दिखाई दिए. अपराधियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया पर वे नहीं रुके तथा भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगे. इसके बाद पुलिस एकदम हरकत में आ गई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए अपराधियों का पीछा करते हुए औद्योगिक क्षेत्र बाइपास पावर हाउस के पीछे रोड पर दोनों को घेर लिया. खुद को घिरते देख अपराधी पुलिस टीम पर पुन: फायरिंग करने लगे जिसके बाद पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें  मिंटू उर्फ मंटोली गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधी ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी वह पुलिस अभिरक्षा से मेरठ से फरार हो चुका है.

गिरफ्तार अपराधी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 01 चोरी की बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर एवं मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार बदमाश लूट,अपहरण, बलात्कार एवं चोरी आदि के करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में आरोपित है. एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्याज चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

Next Post
मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d