BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेरठ पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रोका, सैकड़ों पार्टी समर्थक भी थे विरोध में शामिल

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in समाचार
मेरठ पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रोका, सैकड़ों पार्टी समर्थक भी थे विरोध में शामिल

मेरठ पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रोका, सैकड़ों पार्टी समर्थक भी थे विरोध में शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को मेरठ बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है. दोनों नेता नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने जा रहे थे. नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ हुए प्रदर्शन में कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई थी.

इससे पहले प्रियंका ने बिजनौर में भी उन दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी, जो प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे, प्रियंका ने सोमवार को इन दोनों युवकों को ‘शहीद’ करार दिया था और कहा था कि इनके नाम पर सभी लोग संकल्प लें कि संविधान की रक्षा की जाएगी.

पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेरठ नहीं जाने दिया, जिसके बाद दोनों वापस दिल्ली लौट आए. उनके साथ सैकड़ों पार्टी समर्थक भी विरोध पर बैठे थे.

नागरिकता कानून के विरोध उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनों के दौरान मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. मेरठ में शुक्रवार को हुई हिंसा में 35 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इन मामलों में अभी तब 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

आईजी के अनुसार, मेरठ में फिलहाल इंटरनेट सेवाएं बंद है. ‘सोशल मीडिया लैब’ लगातार भड़काऊ पोस्ट पर नजर रख रही है. इलाके में शांति के लिए थाना स्तर पर शांति कमेटियां भी गठित कर दी गई हैं, जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ जमानती वारंट

Next Post

CBI ने मारुति के पूर्व MD पर किया केस दर्ज, करोड़ों रुपयों के घोटाले का आरोप

Next Post
CBI ने मारुति के पूर्व MD पर किया केस दर्ज, करोड़ों रुपयों के घोटाले का आरोप

CBI ने मारुति के पूर्व MD पर किया केस दर्ज, करोड़ों रुपयों के घोटाले का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d