BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिलिए कोरोना के ‘सुपर स्प्रेडर’ स्टीव वॉल्श से

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
मिलिए कोरोना के ‘सुपर स्प्रेडर’ स्टीव वॉल्श से

मिलिए करॉना के 'सुपर स्प्रेडर' स्टीव वॉल्श से

Share on FacebookShare on Twitter

लंदनः  कोरोना वायरस जिसने चीन में तबाही का कहर बरपा रखा है , अकेले वुहान में करीब 5 हजार लोग इसकी जद में आ चुके हैं .

लेकिन इस वायरस को दुनियाभर में फैलाने में अहम योगदान ब्रिटेन के व्यवसायी स्टीव वॉल्श का है. लंदन के एक अस्पताल में इलाजरत इस व्यक्ति ने ही कोरिया से लेकर स्पेन तक कोरोना को जाने अंजाने फैलाया.  बतातें चलें कि ब्रिटेन में एक व्यक्ति की जोर-शोर से तलाश की जा रही थी.

यह कोई डॉन या भगोड़ा अपराधी नहीं था, बल्कि इस पर आरोप है कि इसने अनजाने में कई लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित कर दिया. अब तलाश पूरी हो चुकी है और यह शख्स इस समय लंदन के एक अस्पताल में है .

पेशे से व्यवसायी स्टीव वॉल्श (53) खुद करॉना के संक्रमण से आजाद हैं और उन्हें क्वॉरनटाइन सेंटर में रखा गया है, लेकिन अब तक वह कई देशों में यह संक्रमण फैला चुके हैं. दरअसल, वह जनवरी में ब्रिटेन के गैस ऐनालिटिक्स फर्म सर्वोमेक्स के सेल्स कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे और वहीं कोरोना से संक्रमित हुए.

शुरुआत में माना गया कि यहां शामिल हुए चीनी प्रतिनिधिमंडल ने यह संक्रमण फैलाया, लेकिन सर्वोमेक्स का कहना है कि उनके टेस्ट पॉजिटिव नहीं पाए गए थे. सर्वोमेक्स ने ‘सुपर स्प्रेडर’ के नाम से मशहूर हो गए वॉल्श की तस्वीर जारी की है.

सिंगापुर के आलीशान हयात होटल में 109 प्रतिनिधि मौजूद थे. वे यहां चीनी डांसर्स के परफॉर्मेंस का लुत्फ ले रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें अहसास हुआ कि वे एक वैश्विक संकट के केंद्र में आ गए हैं क्योंकि यहां से वापस मलयेशिया लौटे एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए गए. इसके बाद इस कॉन्फ्रेंस में शामिल सभी लोगों को अलग-थलग रखने की व्यवस्था हुई, लेकिन 109 में से 94 लोग अपने देश लौट चुके थे.

इससे जानलेवा कोरोना  वायरस फैलता चला गया. सिंगापुर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए साउथ कोरिया के दो नागरिक मलयेशियाई मरीज के संक्रमण से बीमार हुए और उन्होंने यह बीमारी अपने दो और रिश्तेदारों में पास कर दिया.

कॉन्फ्रेंस में आए तीन और को संक्रमित पाया गया, जिसके बाद यूरोप में इसका मामला सामने आया. इस कॉन्फ्रेंस में वॉल्श भी मौजूद थे. वॉल्श कॉन्फ्रेंस पूरी करने के बाद पत्नी के साथ फ्रांस छुट्टी पर चले गए. उनके संपर्क में आए ब्रिटेन में उनके चार दोस्त  कोरोना से संक्रमित हो चुके थे.

वहीं, फ्रांस में उनके साथ स्की जेट शेयर करने वाले पांच और ब्रिटिश इसके संक्रमण में आए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. वाल्श के संपर्क में आए स्पेन के एक नागरिक को घर वापस आने पर खुद के संक्रमित होने का पता चला.

वाल्श तब तक 11 लोगों में कोरोना पहुंचा चुके थे. डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल आउटब्रेक अलर्ट ऐंड रेस्पॉन्स नेटवर्क के अध्यक्ष प्रफेसर डेल फिशर ने कहा कि जैसे-जैसे समय गुजर रहा है इसका पता लगाना कठिन है कि वहां वायरस किससे आया.

उन्होंने कहा, ‘हम खुद बेहद असहज महसूस करते हैं जब हम किसी मरीज को किसी बीमारी से पीड़ित पाते हैं और जानना कठिन होता है कि यह कहां से आया है.

‘ फिशर और अन्य विशेषज्ञ इसकी तुलना सार्स के संक्रमण की एक घटना से करते हैं जब 2003 में हॉन्ग कॉन्ग के एक होटल में ठहरे चीनी डॉक्टर से यह संक्रमण पूरे दुनिया में फैल गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2024 से पहले फिर हो सकता है पुलवामा जैसा हमला: उदित राज

Next Post

एक बार फिर पाक ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Next Post
एक बार फिर पाक ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एक बार फिर पाक ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d