BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश के सौ स्मार्ट शहरों में रांची अग्रणी पंक्ति में,समय पर गुणवता के साथ पूरा करें कार्य तो नंबर वन बनेगी रांची….सीपी सिंह.

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in Uncategorized
देश के सौ स्मार्ट शहरों में रांची अग्रणी पंक्ति में,समय पर गुणवता के साथ पूरा करें कार्य तो नंबर वन बनेगी रांची….सीपी सिंह.

Meet Ranchi in the leading line in the country's smart cities, complete with quality at the time. Work will become number one Ranchi .... CP Singh

Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सीपी सिंह ने शनिवार दिनांक 20 जुलाई को रांची के धुर्वा क्षेत्र में 656.3 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे रांची स्मार्ट सिटी परिसर अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और कई सुझाव तथा आवश्यक निर्देश भी दिए…उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि देशभर के स्मार्ट शहरों में हमारी रांची अग्रणी पंक्ति में खड़ी है पर हम चाहते हैं कि रांची देश का नंबर वन स्मार्ट सिटी बने….इसके लिए जरुरी है कि समय पर गुणवता के साथ कार्य पूरा हो। उन्होंने निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी के हरियाली पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि सड़कों के किनारे एक प्रकार के पेड़ लगाएं जिससे हरियाली भी रहेगी और शहर सुंदर भी लगेगा.

 Also Read This : अनुपलब्ध ट्वीट्स की जानकारी जल्द ही देगा ट्विटर

विभागीय मंत्री नें निर्माणाधीन झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) ,निर्माणाधीन कंवेन्शन सेंटर व निर्माणाधीन अर्बन सिविक टावर का निरीक्षण किया…इस मौके पर मंत्री नें नवंबर 2019 से पहले जुपमी के निर्माण कार्य को पूरा करनें का निर्देश भी दिया….वहीं दूसरी कंपनियों को भी समय पर गुणवता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। विभागीय मंत्री द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश इस प्रकार हैं….

1..किसी भी निर्माण कार्य में गुणवता में कोई समझौता बर्दाश्त नही होगा…
2…भवनों में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाय
3…सड़कों के निर्माण में भी अव्वल दर्जे के मैटेरियल का इस्तेमाल करें
4…परिसर हरा भरा रहे इसका पूरा ख्याल रखें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें
5…यदि 24 माह में कार्य पूरा करना है तो 20 माह का लक्ष्य रखें
6…जुपमी के संचालन सरकार करे इसपर भी विचार होना चाहिए…
7…कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया

इन भवनों के निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद मंत्री श्री सीपी सिंह नें पूरे परिसर के लिए बिजली आपूर्ति,पेयजलापूर्ति,गैस पाइप लाईन सप्लाई,सिवरेज ड्रेनेज निर्माण,ऑप्टिकल फाइवर लाइन,रिसाइकल वाटर्,सड़क,साइकिल लेन, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट और अन्य जरुरी संसाधनों को स्थापित करनेवाली कंपनी L and T की तैयारी का भी जायजा लिया…इस मौके पर  L and T की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए ये बताया गया कि किस प्रकार से इंटिग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास होना है…इसके लिए 469.6 करोड़ रुपया खर्च होगा….गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी में मुख्य मार्ग कुल लगभग 21 किमी होगा जिसमें 16 किमी मार्ग चार लेन का होगा…रोड के किनारे यूटिलिटी सर्विसेज की भी लाईन साथ साथ होगी।
वैसे तो स्मार्ट सिटी परियोजना में पैन सिटी प्रोजेक्ट के तहत वेंडर मार्केट,पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम और कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सेंटर सहित कई योजना पूरे शहर के लिए है ….पर धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परिसर की कुछ महत्वपूर्ण बातें.

1…साढ़े सात एकड़ जमीन में बन रहे जुपमी में अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई होगी.अर्बन प्लानिंग के क्षेत्र में कैरियर के इच्छुक युवाओं को मिलेगा मौका,नगर विकास विभाग व यूएलबी में कार्यरत कर्मी व जन प्रतिनिधियों को भी योजना व क्रियान्वयन की दी जाएगी जानकारी . इस कैंपस में हॉस्टल,स्टाफ क्वार्टर्स इत्यादि मौजूद रहेगा. मंत्री जी को जब बताया गया कि इसके संचालन के लिए विश्व के सौ टॉप विश्वविद्यालयों से संपर्क किया गया है तो उन्होंने खुशी जाहिर की.
2…कंवेन्शन सेंटर में पांच हजार लोग एकबार किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं,उनके लिए गेस्ट रुम और भी अतिरिक्त हॉल व गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.
3…ग्यारह मंजिले अर्बन सिविक टावर में सरकारी और कॉर्पोरेट दफ्तर रहेंगे.
4…बाकी की जमीन शैक्षणिक,व्यावसायिक,हॉस्पिटलिटी,आवासीय इत्यादि क्षेत्र में विभाजित होगी और उसका ई ऑक्सन किया जाएगा…आवासीय क्षेत्र में स्थायी और रोजगार के लिए पहुंचनेवाली अस्थायी लोगों की संख्या को जोड़ दें तो डेढ़ लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी…
इन लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी होगा. आवासीय परिसर के ऑक्सन के बाद हजारों की संख्या में फ्लैट बनेंगे जहां लोग अपने लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस घर खरीद सकेंगे.
5…यह स्मार्ट सिटी आनेवाले समय में हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा.
6…परिसर में पार्क ,ओपन स्पेस और क्लब के साथ साथ अस्पताल व प्ले ग्राउंड का प्रावधान किया गया है।
7…शहर की यातायात,क्राइम सर्विलांस,डिस्प्ले सिस्टम व मौसम पर नजर रखनेवाले कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सिस्टम का अधिष्ठापन जिसका ऑफिस भी इसी परिसर में होगा पर पूरे शहर की मॉनिटरिंग की जाएगी.
8…इस क्षेत्र में चौबीस घंटे निर्बाध बिजली पानी के साथ साथ हर अत्याधुनिक सुविधा मौजूद रहेगा….
मंत्री जी ने यह भी कहा कि पेड़ कम से कम काटें और अधिक से अधिक पौधारोपण भी करें ताकि हरियाली बरकरार रहे.

अधिकारियों ने मंत्री जी को बताया कि इस इलाके में लोगों को निर्बाध बिजली मिले इसके लिए जीआईएस सब स्टेशन का निर्माण चल रहा है जो झारखंड में पहली बार बन रहा है…इसके साथ हीं चार अन्य पावर स्टेशन का निर्माण होगा.यही नही अपना पाइप लाइन वाटर सप्लाई सिस्टम होगा जो इसी साल नवंबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा. सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ लगेंगे. मंत्री श्री सिंह ने परिसर में पौधारोपण भी किया इसके साथ ही कई अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी परिसर में पौधारोपण किया… इस मौके पर जुडको के परियोजना निदेशक(तक्नीकि) राजीव कुमार बासुदेवा,जुडको के जीएम बीके रॉय,स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं उनके रिश्तेदार

Next Post

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का हृदयगति रुकने से देहांत हुआ

Next Post
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का हृदयगति रुकने से देहांत हुआ

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का हृदयगति रुकने से देहांत हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d