BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीड़िता के परिजनों से मिलें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
पीड़िता के परिजनों से मिलें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

पीड़िता के परिजनों से मिलें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में हुए दुःखद घटना को लेकर उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर, पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की. दोनों अधिकारियों ने पिपरवार स्थित टी एच कॉलोनी एवं होसिर गांव पहुंचकर दुःखद घटना के प्रति परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई.

घटना में घायल बच्चें के बेहतर इलाज के लिए हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा जताया गया, साथ ही मामले में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई.

मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा एवं चतरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी टंडवा, अंचलाधिकारी टंडवा मौजूद थे.

विदित हो कि 11 दिसंबर 2019 की संध्या 07.00 बजे पिपरवार थाना में सूचना प्राप्त हुई थी कि सबह 10.00 बजे के करीब 03 नाबालिग बच्चें, जिसमें एक लड़का उम्र 08 वर्ष एवं दो लड़की उम्र 10-10 वर्ष खेलने एवं लकड़ी लाने के लिए अपने घर में बोल कर किरीगडा जंगल की ओर निकली. अपराहन 2.00-3.00 बजे तक घर नहीं लौटने के पश्चात् परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई. इस क्रम में बच्चों के साईकिल एवं चुने गए लकड़ी को जंगल क्षेत्र में लावारिश हालत में गिरा हुआ पाया गया.

सूचना प्राप्त होते ही अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, टण्डवा के नेतृत्व में सर्च दल का गठन कर पूरे क्षेत्र में तलासी अभियान चलाया गया. इस क्रम में 12दिसंबर को प्रातः करीब 07.00 बजे क्रीडा जंगल क्षेत्र में प्रणीत कुमार, उम्र 08 वर्ष को जख्मी अवस्था में पाया गया, जिनके प्राथमिक उपचारोपरान्त बेहतर ईलाज हेतु रिम्स रांची रेफर किया गया.

बरामद बच्चे के कथानानुसार पूर्व से परिचीत पड़ोसी अभियुक्त सोनु मोची द्वारा बच्चों को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले जाया गया एवं इन पर आक्रमण कर गंभीर रूप से जख्मी किया गया. अन्य दो बच्चियों को जंगल की ओर ले गये.

अन्य दो बच्चियों के बरामदगी के लिए पुलिस, बच्चों के परिजन एवं ग्रामीणों के सहयोग से लगातार खोजबीन किया गया, समय लगभग 3.00 बजे अपराह्न में इनकी बरामदगी किरीगडा जंगल से गंभीर अवस्था में हुई.

बरामद बच्चियों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक बच्ची को मृत घोषित किया गया एवं एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर ईलाज हेतु रिम्स रांची में रेफर किया गया था. जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया.

इस संबंध में पिपरवार थाना कांड संख्या-50/19, दिनांक- 12 दिसंबर को दर्ज किया गया है. कांड के मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त सोनु मोची की गिरफ्तारी की गई है तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ एवं अनुसंधान जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 सीटों के लिए 16 दिसंबर को 6101 मतदान केंद्रों पर मतदान

Next Post

7 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी वकील की हत्या

Next Post
7 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी वकील की हत्या

7 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी वकील की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d