BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों और सरकार के बीच आज होने वाली बैठक टली, अब 20 जनवरी को होगी वार्ता

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः नए कृषि कानूनों और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा देने की मांग को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच आज (मंगलवार) को होने वाली बैठक अब बुधवार (20 जनवरी) को होगी. इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने दी. कृषि मंत्रालय के एक बयान में सोमवार को कहा, “विज्ञान भवन में किसान संगठनों के साथ सरकार के मंत्रियों की वार्ता 19 जनवरी के बजाए 20 जनवरी को दोपहर दो बजे होगी.”

वहीं, दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित की गई कमेटी की बैठक भी 19 जनवरी को पूसा कैम्पस में होनी है. इस बैठक में यह कमेटी यह तय करेगी कि किसानों के साथ कब और कैसे बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जाए और समस्या का सर्वमान्य हल निकाला जाए.

बता दें कि पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान संगठन पिछले 55 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच किसानों और सरकार के बीच नौ दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है. दरअसल, सरकार कृषि सुधार कानूनों में संशोधन करना चाहती है जबकि किसान संगठन कानून वापस लेने कि मांग पर अड़े हुए है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Next Post

‘तांडव’ को लेकर झारखंड में भी विरोध, दी गई चेतावनी, कहा-आपत्तिजनक सीन नहीं हंटाया तो रांची में भी होगा ‘तांडव’

Next Post
‘तांडव’ को लेकर झारखंड में भी विरोध, दी गई चेतावनी, कहा-आपत्तिजनक सीन नहीं हंटाया तो रांची में भी होगा ‘तांडव’

'तांडव' को लेकर झारखंड में भी विरोध, दी गई चेतावनी, कहा-आपत्तिजनक सीन नहीं हंटाया तो रांची में भी होगा 'तांडव'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d