BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“पढ़ना-लिखना अभियान“ के सफल कार्यान्वयन के लिए बैठक

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के उपस्थिति में “पढ़ना-लिखना अभियान“ के सफल कार्यान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया. इस अभियान के कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर शासी निकाय का गठन किया जाना है जिसमें अध्यक्ष के रूप में जिला के प्रभारी मंत्री तथा सदस्य सचिव के तौर पर जिला उपायुक्त एवं सदस्य के रूप में क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल रहेंगे. बैठक के दौरान अभियान के तहत वालंटियर के रूप में शिक्षकों का चयन तत्पश्चात प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनरों का चयन जिसमें पूर्व से संचालित साक्षर भारत कार्यक्रम के जिला/प्रखंड स्तरीय कर्मियों से सहयोग प्राप्त करना, प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के समिति के गठन हेतु जिला स्तर पर टीम का गठन किया जाना, प्राप्त निरक्षरों की सूची को पोर्टल में अंकित करने हेतु स्थान, आवश्यक सामग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का चयन, पंचायत स्तर पर केंद्र का चयन तथा प्रवेशिका एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया.
बैठक के उपरांत उपायुक्त के द्वारा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पढ़ना-लिखना अभियान के तहत जिला के 12,000 निरक्षर को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं को चयनित किया जाना है एवं चयनित लाभार्थी में 25प्रतिशत पुरुष एवं 75प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रमुख रूप से आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका की परिवार एवं केंद्र से जुड़ी महिलाओं, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों, वन सुरक्षा समिति में शामिल व्यक्ति, स्वास्थ्य सहिया सहित जलसहिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के परिवारजनों को शामिल करते हुए अभियान को संचालित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता

Next Post

रेडियोलॉजी संस्थानों को आईडीएसपी सेल में प्रतिदिन भेजने का दिया गया निर्देश

Next Post
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश

रेडियोलॉजी संस्थानों को आईडीएसपी सेल में प्रतिदिन भेजने का दिया गया निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d