रांची: पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में lockdown के दौरान दिनांक 20.04. 2020 से दी गई छूट के क्रम में lockdown का उल्लंघन रोकने तथा दिनांक 24/25. 04. 2020 से प्रारम्भ होने वाले पवित्र पर्व रमजान के दौरान Physical/Social Distancing एवं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर एहतेयाती कदम उठाने को लेकर राज्य के सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं झा0स0पु0, आई0आर0बी0, एस0आई0एस0एफ, एस0आई0आर0बी0 एवं सैप के सभी समादेष्टाओं के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक हुई.
बैठक के क्रम में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने झारखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई की सफलता के लिए सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना की. उन्होंने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि वे रमजान के महीने में भी कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर Physical/Social Distancing का पालन करते हुए आलेमाये-दीन, विशेष कर-ईमारते शरिया (बिहार, झारखण्ड, ओडिशा) के द्वारा रमजान माह में नमाज, रोजा, तरावीह एवं अन्य इबादतों से सम्बद्ध अपील का एहतराम करें.
ओलमाये-दीन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से पवित्र पर्व रमजान में विशेष नमाज अर्थात् तरावीह (Special Ramjan Prayer) को भी मस्जिदों में सामूहिक नमाज के रूप में अदा नहीं करते हुए तरावीह की नमाज को रोजाना एवं जुमा की तरह अपने-अपने घरों से ही Physical Distancing के साथ अदा करने की अपील की है, जिसका पालन किया जाना चाहिए. पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने रमजान के महीने में आयोजित किये जाने वाले सामूहिक इफ्तार पार्टी का घरों में अथवा सार्वजनिक रूप से आयोजन नहीं करने हेतु जागरूक करने का भी सुझाव दिया. साथ ही खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति के दौरान एवम दुकानों के आस पास भी Physical/Social Distancing का पालन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने Lockdown के दौरान दिनांक 20.04.2020 से दी गई छूट के क्रम में Lockdown के उल्लंघन को रोकने हेतु पुलिस के स्तर से की जाने वाली कार्रवाईयों का भी निर्देश दिया.
इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में पी0 आर0 के0 नायडू, महानिदेशक, (मुख्यालय), अनिल पालटा, अपर पुलिस महानिदेशक, (अपराध अनुसंधान विभाग), झारखण्ड, आर0 के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, (विशेष शाखा), झारखण्ड, मुरारीलाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, (अभियान) झारखण्ड, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, (मानवाधिकार) झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, (अभियान) झारखण्ड, डॉ0 शम्स तब्रेज, ए0आई0जी0 टू डी0जी0पी0, झारखण्ड तथा शिवानी तिवारी, समादेष्टा, (झा0स0पु0-01), राँची उपस्थित रहे.

