BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in Uncategorized
शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक संपन्न

शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निदान हेतु आयोजित बैठक संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: अनुमंडल पदाधिकारी गुमला जितेंद्र कुमार देव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में “शहरी क्षेत्रांतर्गत ट्रैफिक समस्या के निदान” विषयक बैठक आज संपन्न हुई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गुमला जितेंद्र कुमार देव ने कहा कि गुमला शहरी क्षेत्रांतर्गत यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था नहीं रहने के कारण शहर के मुख्य मार्गों में होने वाले जाम से आम जनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. साथ ही हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र में कई वाहन दुर्घटना हुई है, जिसमें जान-माल का भी नुकसान हुआ है. कई बार जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से विधि-व्यवस्था की समस्या भी सामने आई है. शहरी क्षेत्र में वाहनों की अधिकता, सड़कों का अतिक्रमण एवं यातायात के स्थापित नियमों का समुचित अनुपालन नहीं होने से आम नागरिकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है.

आज की बैठक में यातायात व्यवस्था के सुचारू प्रबंधन एवं संचालन के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई

चर्चा के क्रम में सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण एवं सड़कों में भवन निर्माण संबधी सामग्री ईंट, बालू, छड़ आदि रखने से सड़कों के अतिक्रमण के साथ ही जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. साथ ही शहर में ऑटो-टेम्पो के लिए पड़ाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण टेंम्पो परिचालन से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. गुमला से बड़ी संख्या में अंतर जिला तथा अंतर प्रांतीय बसों का परिचालन होता है. बस ड्राईवरों द्वारा जगह-जगह पर बस रोक कर यात्रियों का चढ़ाव-उतार किया जाता है. इससे भी सड़क यातायात प्रभावित होती है.

बैठक में सड़कों के किनारे अवैध ढंग से दुकान लगाने वाले तथा वाहनों के पड़ाव एवं सड़कों के आसपास भवन निर्माण सामग्रियों को जमाकर यातायात व्यवस्था को दुष्प्रभावित करने के मामले की समीक्षा की गई. बैठक में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक को अगले दो-तीन दिनों तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सड़कों के किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वालों तथा भवन सामग्रियों को सड़कों के किनारे जमा करने वालों को अपने स्तर से इसे हटा लेने का प्रचार-प्रसार करने का निर्दश दिया गया.

बैठक में शहरी क्षेत्र में यत्र-तत्र टेंपो के ठहराव को नियंत्रित करने के लिए दो-तीन स्थानों पर टेम्पो स्टैंड के रूप में स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही शहरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रोड से आने वाले बसों को बिरसा मुंडा पार्क में गाड़ी ठहराव की व्यवस्था का निर्देश दिया गया. इसके बाद इस रूट से आने वाली बसें सीधे बस स्टैंड में ही रूकेगी. बीच में बस रोक कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी. इसी तरह रांची के तरफ से आने वाले बसों को सिसई रोड भट्ठी तालाब के पास ही यात्रियों को उतारने की अनुमति होगी. इसके बाद इस रूट की बसें सीधे बस स्टैंड में ही रूकेगी. दूसरी ओर लोहरदगा, घाघरा, बिशुनपुर रूट से आने वाली बसें थाना मोड़ में रूकने के बाद सीधे बस स्टैंड में ही रूकेगी. निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त बीच में कहीं बस रोक कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने वाले बसों के विरूद्ध यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई किया जाएगा.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, गुमला प्रखंड विकास पदाधिकारी संध्या मुंडु, एनएच के सहायक अभियंता मोती साह, नगर परिषद के नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, सदर थाना प्रभारी शंकर ठाकुर, सार्जेन्ट रविन्द्र यादव, परिवहन पदाधिकारी के प्रतिनिधि पंकज कुमार, धीरेंद्र वर्मा व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN BREAKING: विधायक प्रदीप यादव भी झाविमो से निष्कासित

Next Post

उपायुक्त ने दिया विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

Next Post
उपायुक्त ने दिया विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने दिया विभागीय पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d