रांची:- 5 फरवरी को रांची के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में आजसू पार्टी के सभी जिला प्रभारियों और सभी अनुसंगी ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं संयोजक की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी जिसमें सदस्यता अभियान का लक्ष्य, संगठन विस्तार के संदर्भ में विचार विमर्श किया जाएगा.
बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो करेंगे.
साथ ही बैठक में सभी जिला प्रभारी, आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के संयोजक, अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा के प्रदेश संयोजक, अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा के प्रदेश संयोजक अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रदेश संयोजक, आजसू पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शामिल होंगे.

