रांचीः देश एवं झारखंड राज्य के वर्तमान हालात को देखते हुए दिनांक 25 मार्च को शाम 06 बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में होने वाली गठबंधन दलों के विधायकों की संयुक्त बैठक को स्थगित कर दिया गया है.
यह जानकारी जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय ने दी. बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाती.

