BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनुश्रवण समिति की बैठक का हुआ आयोजन, बाढ़ग्रस्त घोषित का प्रस्ताव हुआ पारित

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in Uncategorized
अनुश्रवण समिति की बैठक का हुआ आयोजन, बाढ़ग्रस्त घोषित का प्रस्ताव हुआ पारित
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार, 

सीतामढ़ी: मेजरगंज प्रखंड स्थित कार्यालय में अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सभी ने बारी-बारी से रखा. इस दौरान मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर नारायण सिंह ने कहा की बसबिट्टा, क्वारी मदन समेत कई पंचायत नदी के नजदीक हैं जिसके कारण सबसे अधिक क्षति होती है.

साथ ही किसानों के फसल बाढ़ व बारिश के पानी में पूरी तरह डूब कर बर्बाद हो गया है जिससे किसानों की स्थिति दयनीय हो चुकी है. स्थानीय विधायक दिनकर राम ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आयी बाढ़ ने किसानों के धान व मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया हैं.

इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में लगातार हो रही तस्करी का भी मामला उठाया और कहा की मेजरगंज थाने की पुलिस और एसएसबी के सहयोग से यूरिया और शराब की तस्करी की जा रही है जिससे किसानों को यूरिया खरीदने में काफी कठिनाइयों का  सामना करना पड़ रहा है.

पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रखण्ड में एमओ उपलब्ध नहीं रहते हैं और आने वाले किसी भी प्रवासी को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल पायी.

उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से एमओ पर कारवाई करने की मांग की इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से मेजरगंज प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित का प्रस्ताव पारित किया वहीं जिलाधिकारी से अविलंब इस दिशा में पहल करने की बात कही गई.

बैठक में शामिल हुए स्थानीय विधायक दिनकर राम, भाजपा किसान मोर्चा  के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कुंदन राम, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी चंदन कुमार, प्रमुख आशा सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, मुखिया चंदेश्वर नारायण सिंह, देवेंद्र पासवान, गणेश राय, अमीना खातून, रामसुंदर राय, भरत शाह, लालबाबू सिंह, चंदा सिंह, भाजपा नेता सह समाजसेवी सुरेंद्र मोदी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज रवि समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, पहुंचाएंगे राखी

Next Post

36 पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी नहीं आने के कारण हुए निलंबित

Next Post
36 पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी नहीं आने के कारण हुए निलंबित

36 पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी नहीं आने के कारण हुए निलंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d