जमशेदपुर: रमजान के पूर्व मानगो में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया. जहां सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ अहम बैठक की.
बैठक में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जमशेदपुर के मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों ने जमशेदपुर पुलिस- प्रशासन को भरोसा दिलाया है, कि रमजाम के पवित्र महीने में अफ्तार और सेहरी के वक्त घर पर रहकर ही नमाज पढ़ेंगे.
साथ ही लॉकडाउन के कारण कोई रोजेदार रोजा का बहाना बनाकर घरों से बाहर निकलकर खरीदारी करने नहीं निकलेंगे. वहीं समाज के लोगों के आश्र्वासन के बाद जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट संतुष्ट नजर आए.
साथ ही उन्होंने नमाज के बाद कोरोना से बचाव का संदेश पढ़ने और जरूरी सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों का भी संदेश देने की अपील किए जाने की बातें कहीं.
वैसे कोरोना संकट के इस घड़ी में जमशेदपुर के मुसलमानों ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि उनके लिए गंगा- जमुनी तहजीब से बढ़कर और दूसरा कुछ प्यारा नहीं. सभी ने एकसाथ जिला प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान सभी लोगों ने दूरी बनाकर माक्स पहन कर बैठक में शामिल हुए.

