BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शासकीय नेहरू महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in समाचार
शासकीय नेहरू महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्‍पन्‍न
Share on FacebookShare on Twitter

अशोकनगर: कलेक्‍टर अभय वर्मा की अध्‍यक्षता में शासकीय नेहरू स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय अशोकनगर में जनभागीदारी समिति की बैठक बुधवार को शासकीय नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में सम्‍पन्‍न हुई. बैठक में सांसद प्रतिनिधि जयकुमार सिंघई, प्राचार्य डॉ.ए.के.शर्मा, समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे.

बैठक में कलेक्‍टर वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सभी आवश्‍यक सुविधाएं मुहैया हो यह सुनिश्चित किया जाए. महाविद्यालय में बेहतर शै‍क्षणिक व्‍यवस्‍था, स्‍वच्‍छ पेयजल, बिजली, पंखे की सुविधाएं उपलब्‍ध होना चाहिए. उन्‍होंने महाविद्यालय की दुरूस्‍त किये जाने हेतु संविदा कर्मियों के स्‍थान पर आउटसोर्सेस कर्मचारियों को रखे जाने के निर्देश दिए.

बैठक में नवीन शासकीय महाविद्यालय शाढौरा, पिपरई एवं सेहराई में जनभागीदारी शुल्‍क से एक-एक कर्मचारी आउटसोर्स से रखे जाने की अनुमति दी गई. शासकीय नेहरू महाविद्यालय में नैक मूल्‍यांकन हेतु हुए अतिरिक्‍त ढ़ाई लाख रूपये के व्‍यय की स्‍वीकृति का अनुमोदन किया गया.

महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की श्रेणी एवं मानदेय व्‍यवस्‍था हेतु श्रम पदाधिकारी से परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए गए. कलेक्‍टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों के अलावा जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्‍त शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्‍टॉफ का पारिश्रमिक बढ़ाये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया कि 02 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से शिक्षकों का पारिश्रमिक बढ़ाया जाए.

पुस्‍तकालय में पुस्‍तकों का क्रय करने के संबंध में निर्णय लिया गया कि विभागीय भण्‍डार क्रय का पालन करते हुए 05 लाख रूपये तक की पुस्‍तकें क्रय की जाए.

विभिन्‍न विभागों में सामग्री क्रय करने के संबंध में निर्णय लिया गया कि बच्‍चों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए क्रय करने की अनुमति सर्वसम्‍मति से दी गई. कर्मचारियों को जीपीएफ कटोत्रा के संबंध में निर्णय लिया गया कि श्रम पदाधिकारी से परीक्षण कराकर तदानुसार कार्यवाही की जाए.

बैठक में बीएससी वॉटनी विषय तथा अंग्रेजी विषय के शिक्षक की नियुक्ति आउटसोर्स से किये जाने का निर्णय लिया गया. महाविद्यालय के समीप अयोध्‍या बस्‍ती एप्रोच रोड का सीमांकन कराया जाकर जनभागीदारी योजनान्‍तर्गत कार्य कराये जाने की स्‍वीकृति दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता एवं समय सीमा का विशेष ध्‍यान रखें: कलेक्‍टर

Next Post

बांध की मरम्मत में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Next Post
बांध की मरम्मत में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

बांध की मरम्मत में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d