Ranchi:- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक कल दिनांक 18 दिसंबर को पूर्वाहन 11.00 बजे से कांग्रेस भवन में आयोजित की गई है .झारखंड प्रदेश पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि कल के सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी से संबंधित चुने हुए जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. बैठक में शामिल होने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन कल पूर्वाहन 6ः30 बजे हावड़ा हटिया ट्रेन से रांची पहुंच रही है जो कल दिनभर कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित होकर राज्य के जिला अध्यक्षों एवं चुने हुए प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगी. अपराहन 3.00 बजे कांग्रेस भवन में संवाददाताओं से भी बात करेंगी. जय शंकर पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त किया, उनका मानना था जब तक पंचायती राज व्यवस्था सशक्त नहीं होगी तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता है.झारखंड के आदिवासी इलाकों में भी पंचायती राज्य व्यवस्था को लागू करने में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव कल की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे और राज्य भर के चुने हुए प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करेंगे.
कल दिनांक 18 दिसम्बर विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के ऊपर एक सेमिनार आयोजित कर रही है. सेमिनार का उद्घाटन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य व आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव करेंगे. प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शकील अख़्तर अंसारी ने बताया कि अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर झारखंड के अल्पसंख्यकों के अधिकार एवं कर्तव्य पर चर्चा की जाएगी. पिछले एक वर्ष के दौरान गठबंधन की सरकार में अल्पसंख्यकों के लिए निर्धारित योजनाओं पर समीक्षा की जाएगी एवं उनकी मांगों को लेकर विचार विमर्श किए जायेंगे,साथ ही साथ राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किए जाऐंगे.

