राँची:- श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण समिति बाल्मीकि नगर बरियातू की बैठक इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी जोड़ा तालाब बस्ती के दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक की शुरुवात तीन बार ओंकार, तेरह बार विजय महामंत्र श्री राम जयराम जय-जय राम एवं अभियान गीत से हुई. बैठक की अध्यक्षता आनन्द ठाकुर जी ने किया. बैठक में इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी जोड़ा तालाब बस्ती के हर एक घर तक निधि संग्रह हेतु जाने की बात हुई तथा इसके लिए वृहद टोली निर्माण की बातें हुई. बैठक में बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख एवं राँची जिला अभियान प्रमुख रंगनाथ महतो जी उपस्थित थे. बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश के माथे पर जो कलंक लगा था उसे इस देश के हिन्दू तरुणाई ने सन 1992 ई. में ही धो डाला था. लम्बे संघर्षो के बाद हमें पुनः अपनी राष्ट्रीय स्वाभिमान जाग्रत करने का हम सभी को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. यह क्षण को प्राप्त करने के लिये हमारे साढ़े चार लाख पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था अतः हम सभी को जातिगत, दलगत आदि सभी भावनाओं से ऊपर उठकर हिंदुभाव तथा एक राष्ट्रीय समाज का अंग होने के नाते इस अभियान में सहयोग करना चाहिए. बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ से हुआ तथा बैठक में निम्नलिखित लोग उपस्थित हुए – बजरंग दल प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो, बजरंग दल पूर्व महानगर संयोजक प्रकाश चन्द्र सिन्हा, मिथिलेश ठाकुर, बस्ती प्रमुख मुकेश कुमार, हरिनंदन शर्मा, रामाशीष सिंह, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रमाकांत आनंद, रंजीत कुमार, अजय कुमार सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, मनोरंजन शर्मा, पंकज सिंह, संजय यादव, कमल यादव, बाल्मीकि पाठक, रविंद्र सोनी, संजय शर्मा, अनिल पांडे, अजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार, मिथिलेश सिंह, संदीप तिवारी, पिंटू यादव, दौलत राजा, सुरेंद्र मंडल भूषण तिवारी ओम पांडे, गोलू यादव, अनिल सिंह, अरविंद कुमार, रामबाबू सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

