BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संकट से निपटने को लेकर कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों की बैठक

by bnnbharat.com
March 29, 2020
in Uncategorized
संकट से निपटने को लेकर कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों की बैठक

संकट से निपटने को लेकर कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों की बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विश्वव्यापी कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान उत्पन्न संकट से निपटने को लेकर झारखंड में कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल तीन मंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में सूबे में हर गरीब व्यक्ति तक भोजन-पानी और जरुरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में यह संकल्प लिया गया कि इस आपदा की घड़ी में एक भी व्यक्ति की भूख से या इलाज के अभाव में मौत न हो.

Also Read This: मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के 500 जरूरतमंदों को भोजन कराने का किया ऐलान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल की रविवार को हुई बैठक में आपात स्थिति से निपटने पर चर्चा हुई. इस दौरान कृषि मंत्री बादल ने बताया कि राज्य के सभी सब्जी विक्रेताओं को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए विशेष अनुमति दी जाएगी, ताकि हर परिवार को लॉक डाउन के दौरान ताजी सब्जियां मिल सके.

इसके अलावा कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने कोलेकर बाजार समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. कृषि विभाग द्वारा वेजफेड के माध्यम से राजधानी रांची के 53 वार्डो में उचित मूल्य पर सब्जियां उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए अभी वेजफेड के पांच केंद्र खोले गये है और आठ मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को सब्जियां उपलब्ध करायी जा रही है. धीरे-धीरे इस संख्या में और बढ़ोत्तरी की जाएगी.

कृषि मंत्री ने बताया कि कई स्थानों से यह भी जानकारी मिली है कि दूध की खरीदारी नहीं होने से उनके समक्ष संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, दुग्ध प्रसंस्करण ईकाईयों को आदेश देकर इस संकट को भी जल्द ही दूर कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न जिलों में राज्य के फंसे करीब 3700 लोगों की सूची मुख्यमंत्री को उपलब्ध करायी गयी है, इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किया गया है, लेकिन सिर्फ अधिकारियों के भरोसे ही सारी चीजों को छोड़ने के बजाय अन्य माध्यमों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है. कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादक के अलावा मत्स्य पालन, मुर्गी-अंडा पालन और मांस विक्रेताओं से जुड़े लोगों की समस्या भी दूर होगी. उन्होंने कहा कि मीट, मछली, अंडा मुर्गा ये संक्रमित नहीं है.

Also Read This: PM केयर फण्ड में CBSE ने दिये 21 लाख रुपये

इस मौके पर योजना सह वित्त और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह पहले ही निर्णय लिया जा चुका है कि सभी राशन कार्डधारियों को दो महीने का अग्रिम राशन का भुगतान कर दिया जाएगा और जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कोटे में कृषि, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग है. हर व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाना चुनौती है, लेकिन सरकार शत-प्रतिशत लोगों तक राशन उपलब्ध कराने में सफल होगी. उन्होंने इस कार्य में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की है. डॉ. उरांव ने यह भी अपील की कि पार्टी कार्यकर्त्ता इस पर भी नजर बनाये रखें कि सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर उतर रहा है या नहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचना जरूरी है. उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन अब परिस्थितियां बदली है, सबको भोजन, सबको सुरक्षा धरातल पर उतारना है, इसे लेका फ्लाइंग स्कैवड की भी बनायी गयी है. दो-दो हजार पैकेट सभी जिलों के लिए और 5000 पैकेट रांची के लिए व्यवस्था की गयी है.

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि झारखंड समेत पूरा देश इस वक्त कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है. इस संकट की घड़ी में विधायक निधि से लगभग सभी विधायकों द्वारा 20 से 45 लाख रुपये की सहायता उपायुक्त को उपलब्ध करा दी गयी है, कुछ विधायकों ने मांग की है कि तीन महीने के लिए इस कार्य के लिए उन्हें 50 लाख रुपये से अधिक उपलब्ध कराये जाए. इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे. ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि सभी पंचायतों में दस-दस हजार रुपये का विशेष कोष स्थापित कर मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को गरीबों तक राशन और दवा उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की गयी है. इसके अलावा मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी दर को 272 रुपये से बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है. रोज कमाने-खाने वाले परिवार के जो सदस्य इस वक्त अपने घर से बाहर दूसरे स्थानों पर फंसे है, उन्हें भी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को भोजन और स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

इस बैठक में उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश सदस्यता प्रभारी सह प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि वैश्विक संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना कर हर जरुरतमंद परिवार तक सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिलों, प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में भटक रहे लोगों तक भोजन-पानी और स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध हो सके, इसे लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व में ही पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है. कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी की ऐतिहासिक संघर्ष की पृष्ठभूमि के अनुसर मानव सेवा के कार्य में जुटे हैं.

उन्होंने बताया कि इस संकट के समय घर, परिवार और समाज के लोगों को जागरूक करना जरूरी है, पार्टी कार्यकर्त्ता जन जागरूकता को लेकर भी चलाये जा रहे अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाए, ताकि लोग सुरक्षित अपने घरों में रह सके और बिना जरूरी काम के बाहर नहीं निकले.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑटो पर शराब ले जाते चालक को किया गिरफ्तार

Next Post

आस-पड़ोस के जरूरत-मंद लोगों की मदद करें: शशि भूषण राय

Next Post
आस-पड़ोस के जरूरत-मंद लोगों की मदद करें: शशि भूषण राय

आस-पड़ोस के जरूरत-मंद लोगों की मदद करें: शशि भूषण राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d