लखीसराय: लखीसराय जदयू प्रधान कार्यालय हनुमान नगर में जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
बैठक का मूल उद्देश्य बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों को लखीसराय जिले में घूम-घूम कर जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार के द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों को सभी प्रखंडों के हर गांव, हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें.
बैठक में शामिल लोगों में नगर अध्यक्ष अरविंद पासवान साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

