BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाल अधिकारों एवं संरक्षण के मुद्दों पर बैठक संपन्न, संरक्षण समिति का हुआ गठन

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in Uncategorized
बाल अधिकारों एवं संरक्षण के मुद्दों पर बैठक संपन्न, संरक्षण समिति का हुआ गठन

बाल अधिकारों एवं संरक्षण के मुद्दों पर बैठक संपन्न, संरक्षण समिति का हुआ गठन

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्डलाइन एवं सिनी के सहयोग से बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के मुद्दों पर अड़की प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखंडस्तरीय बाल संरक्षण समिति सह चाइल्डलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अड़की प्रमुख सीता नाग ने की. अड़की प्रखंड के विभिन्न गांव में बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण मुददों पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी की गई.

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने बताया कि समेकित बाल संरक्षण योजना के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समुदाय स्तर पर एक सुरक्षा कवच निर्मित करने एवं बाल संरक्षण हेतु उचित परिवेश के निर्माण करने, बच्चों को हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचाने तथा उचित पालन एवं देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले में जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है.

मौके पर प्रमुख सीता नाग ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति को मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को बताया कि आप सभी मां हो इसलिए सभी कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की फिक्र एक मां की तरह करें. सीडीपीओ मेबिस मुंडू ने सभी महिला सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि अड़की प्रखंड के बाकी बचे हुए 50 ग्रामों में सात दिनों के अंदर ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया जाए तथा नियमित रुप से बैठक किया जाए.

साथ ही कहा कि कठिन परिस्थिति में रहने वाले अनाथ, परित्यक्त बच्चों के शिक्षा, पोषण, चिकित्सा के लिए स्पॉन्सरशिप एंड फॉस्टरकेअर योजना से जोड़ने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई में आवेदन दिया जा सकता है.

चाइल्डलाइन के कोऑर्डिनेटर शाहजहां खान ने कहा कि बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों के निराकरण के लिए चौबीस घंटे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098 में सूचना दे सकते है. उन्होंने बाल विवाह, बाल व्यापार, बाल श्रम, पॉक्सो के कानूनों के बारे में जानकारी दी.

इस बैठक मे मुख्य रूप से बाल कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना की महिला सुपरवाइजर, विभिन्न ग्रामों से आई हुई आंगनवाड़ी सेविका, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, तेजस्विनी के प्रतिनिधि, चाइल्डलाइन की सदस्य बसन्ती मुंडू, सिनी संस्था की शिल्पा जायसवाल, लक्ष्मी, एमिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

Next Post

फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट से मांगा समय

Next Post
फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट से मांगा समय

फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट से मांगा समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d