उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की बैठक
समिति ने किया 844 बालिकाओं की सूची का अनुमोदन
रांची: उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में माननीय सांसद/विधायकों के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालयों के वार्डन उपस्थित थे.
बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय/झारखंड आवासीय विद्यालय बालिका विद्यालयों के कक्षा छः में नव नामांकन के लिए प्रखंडवार प्रस्तावित सूची पर विचार-विमर्श किया गया. गहनतापूर्वक सूची का अवलोकन करते हुए समिति ने विभिन्न प्रखंडों से वर्गवार आये 844 बालिकाओं की सूची का अनुमोदन किया.
किस विद्यालय से कितने बच्चों के नामांकन का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया, सूची निम्न है:-
01. केजीबीवी अनगड़ा – 50
02. केजीबीवी बेड़ो – 50
03. केजीबीवी बुण्डू – 50
04. केजीबीवी बुढ़मू – 50
05. केजीबीवी चान्हो – 49
06. केजीबीवी कांके – 61
07. केजीबीवी लापुंग – 50
08. केजीबीवी मांडर – 50
09. केजीबीवी नामकुम – 50
10. केजीबीवी ओरमांझी – 50
11. केजीबीवी सिल्ली – 50
12. केजीबीवी सोनाहातू – 50
13. केजीबीवी तमाड़ – 50
14. झा. आ. बा विद्यालय ईटकी – 42
15. झा. आ. बा नगड़ी – 29
16. झा. आ. बा राहे – 50
17. झा. आ. बा रातू – 16
18. झा. आ. बा खलारी – 47

