अमन राज,
गोड्डा: मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जिला से आए निर्देश के अनुसार जीपीडीपी हेतु जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक सुरैया की अध्यक्षता में सभी पंचायत के फैसिलिटेटर के साथ बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक का मुख्य एजेंडा पंचायत स्तर पर फैसिलिटेटर के द्वारा रिपोर्ट अपलोड करना था. जिला से प्राप्त आदेश पर सभी पंचायत में पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु फैसिलिटेटर की नियुक्ति की गई है.
Also Read This: ट्रक की चपेट में आने से 1 की मौत, 2 घायल
नियुक्ति के बाद से किसी भी फैसिलिटेटर के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना अंत्योदय योजना अपलोड नहीं किया गया है.
सभी फैसिलिटेटर को निर्देश दिया गया कि जीपीडीपी को अभिलंब एप्लीकेशन के माध्यम से अपलोड कर दिया जाए. जिसे भी किसी प्रकार की दिक्कत है वह प्रखंड कार्यालय से सहयोग ले सकते हैं.
बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी नारायण झा, प्रखंड समन्वयक रवि रंजन, क्षेत्र समन्वयक संजीव कुमार के अलावा अंशु देवी, रूबी देवी, कंचन शर्मा, निशा देवी, अनिता देवी, रेशमा देवी, मीरा देवी, डोली देवी आदि फैसिलिटेटर मौजूद थे.

