BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय रक्षा एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा को लेकर बैठक, थर्मल स्कैनिंग करवाने के बाद ही दी जाएगी केंद्रों पर एंट्री

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय रक्षा एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा को लेकर बैठक, थर्मल स्कैनिंग करवाने के बाद ही दी जाएगी केंद्रों पर एंट्री
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रों पर सुरक्षाबलों एवं मेडिकल टीम की तैनाती को लेकर दिए निर्देश

केंद्रों पर एंट्री के समय सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा (1&2) के संचालन के लिए आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल-सह-समन्वयी पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बैठक आयोजित की गई.

आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित सभी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरिंटेंडेंट, पुलिस बल इत्यादि को परीक्षा प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई.

आयुक्त दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल-सह-समन्वयी पर्यवेक्षक कमल जॉन लकड़ा ने उपस्थित सभी कर्मियों को निदेश देते हुए बताया कि, परीक्षा केन्द्र पर कोई भी परीक्षार्थी तथा इन्विजिलेटर मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जाएंगे. परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले एंट्री बन्द कर दी जाएगी. क्लास रूम में पहले से एक इन्विजिलेटर रहेंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके.

केन्द्र के गेट पर किसी भी प्रकार का भीड़-भाड़ नहीं होना चाहिए. बिना मास्क किसी को भी केन्द्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अतिरिक्त हैंड ग्लव्स पहन कर परीक्षा पत्र इत्यादि का वितरण करेंगे. गेट के अंदर एंट्री करने वाले सभी छात्र एवं परीक्षा केन्द्र पर कार्यरत कर्मियों को बिना मास्क एवं हैंड ग्लव्स के केन्द्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सभी एग्जाम हॉल के अंदर हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए.

परीक्षा शुरू होने से पहले केन्द्र पर जैमर लगा दिया जाएगा. मजिस्ट्रेट के सहयोग से सेन्टर सुपरिंटेंडेंट इस संबंध में एक बार जांच कर इसे सुनिश्चित करेंगे.

परीक्षा के दैरान 2 स्क्वायर मीटर की दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है. प्रश्न पत्र बंट जाने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर अगर कोई छात्र अपनी सीट बदलने की रिक्वेस्ट करता है तो उस संबंधित छात्र से इस संबंध में अंडर टेकिंग अवश्य ले लें. एक बार प्रश्न पत्र बंट जाने के बाद सिटिंग अरेंजमेंट में किसी भी प्रकार के किसी बदलाव की कोई अनुमति नहीं होगी.

परीक्षा की तिथि के एक दिन पहले सभी सेन्टर सुपरिंटेंडेंट अपने – अपने केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. केन्द्र पर शौचालय, साफ – सफाई, बिजली, बैठने की व्यवस्था इत्यादि का मुआयना कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे. साथ ही, इससे संबंधित एक रिपोर्ट यूपीएससी को भेजने हेतु जमा करेंगे.

बैठक के दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर अखिलेश सिन्हा ने परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सहित सेन्टर एवं रुट के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों संबंधी जानकारी दी.

साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि अगर केन्द्र पर किसी परीक्षार्थी की तबियत बिगड़ती है तो तुरंत ही इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध करवाएंगे, ताकि जल्द से जल्द मेडिकल टीम को वहां पहुंचाया जा सके. आपातकाल की स्थिति में एम्बुलेंस के जरिए परीक्षार्थी को अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की भी व्यवस्था की गई है.

इसके पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ ने उपस्थित सभी परिक्षाकर्मियों एवं दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “दो बातों का विशेष ध्यान रखेंगे, पहली बात, केन्द्रों पर छात्रों के अन्दर जाने में किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न ना हो. इसके लिए सभी केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बालों की तैनाती की गई है.

ठीक इसी तरह से निकलने के दौरान भी इस बात का ध्यान रहे कि गेट के बाहर भीड़-भाड़ वाली स्थिति नहीं बने. किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें.”

पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजीत पीटर डुंग डुंग ने कहा, “परीक्षा के दिन एग्जाम ड्यूटी में तैनात किसी भी गाड़ी को आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अलग – अलग हिस्सों में मोबाइल टीम, बाइक टीमों की तैनाती की गई है.

इसके अतिरिक्त सभी दण्डाधिकारी जब प्रश्न पत्र लेने हेतु पहुंचें तो इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि किसी भी गाड़ी से ड्राइवर किसी भी वजह से इधर-उधर न जाए. जिससे कि उक्त स्थान पर कोई समस्या/जाम की स्थिति उत्पन्न न हो.

बैठक के अंत में आयुक्त दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल ने कहा, “हम सभी पहले भी परीक्षाओं का आयोजन करवाते आए हैं. मुझे भरोसा है कि इस बार भी पूरी तैयारी के साथ हम स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक परीक्षा की प्रक्रिया को पूरी करवाने में सफल होंगे. जो डायरेक्शन आपको दिए गए हैं उसका पूर्ण अनुपालन करें.”

“कोविड19 के संक्रमण की वजह से जो नए कायदे लागू किए गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं. इसके लिए सभी केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में कर्मियों की नियुक्ति की गई है.”

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, आयुक्त दक्षिणी छोटा नागपुर के सचिव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रांची सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यातायात एवं राहगीरों की सुगमता के लिए भरे गये बरियातू रोड के गड्ढे

Next Post

NCB रिया के भाई शोविक को कोर्ट लेकर जा रही है, दीपेश होंगे सरकारी गवाह

Next Post
NCB रिया के भाई शोविक को कोर्ट लेकर जा रही है, दीपेश होंगे सरकारी गवाह

NCB रिया के भाई शोविक को कोर्ट लेकर जा रही है, दीपेश होंगे सरकारी गवाह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d