BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9अगस्त क्रांति दिवस व विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता दीप प्रज्ज्वलित करेंगे

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: 9 अगस्त 2020 विश्व आदिवासी दिवस एवं भारत छोड़ो आंदोलन क्रांति दिवस की सफलता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन में बैठक सम्पन्न हुई. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें आदिवासी समाज के अगुवा एवं उतकृष्ट कार्य करने वालों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

21वीं सदी में आदिवासी समाज की उपेक्षा ,गरीबी ,अशिक्षा और न्यूनतम स्वास्थ सुविधाओं के अभाव के साथ-साथ बेरोजगारी, आदिवासियों की मौजूदा हालात, समस्याएं और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी ,संसाधनों के अभाव में भी इस समुदाय के लोगों ने अपनी एक खास पहचान बना कर रखी. उपेक्षा, गरीबी न्यूनतम स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के साथ-साथ बेरोजगारी तथा बंधुआ मजदूरी जैसी समस्याओं से ग्रसित होने के बावजूद भी आदिवासी समाज ने राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर एवं प्रखंडों में आदिवासी दिवस समारोह मनाया जाएगा .इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया 9 अगस्त को विश्व आदिवासी सम्मेलन मनाती है और हमारे प्रभारी आरपीएनस़हि ने 2 वर्ष पूर्व 2018 में कांग्रेस कार्यालय से विश्व आदिवासी दिवस की शुरुआत की थी, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हम अपने कार्यालय में आदिवासी दिवस समारोह मनाऐंगे. बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता छोटू ,अमूल्य नीरज खलखो, कांग्रेस नेता सतीश पाल मुंजीनि, रांची जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बेलस तिर्की कांग्रेस नेता निरंजन पासवान उपस्थित थे.

बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर के संदर्भ में डा रामेश्वर उराँव ने कहा कांग्रेस पार्टी शुरू से ही भगवान राम के मंदिर निर्माण की पक्षधर रही है . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सुबह शाम रघुपति राघव राजा राम का भजन गाते थे और पूरा देश उनके साथ शामिल होता था.कांग्रेस की आस्था मंदिर निर्माण में शुरू से ही रही है . राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम सबसे पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया था और बाद में नरसिम्हा राव जी ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया था देश को यह जानकारी होनी चाहिए.

गांधीजी रामराज्य की कल्पना करते रहे हैं हम सत्ता में आते ही राम राज्य की स्थापना करेंगे.एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिकरण नहीं तो और क्या कर रही है.मंदिर, मस्जिद गिरजाघर सभी धार्मिक संस्थान बंद हैं.कोरोना संक्रमण काल में भूमि पूजन भाजपा की सरकार कर रही है उसे हम थोड़ा दुखी जरुर हैं, कोरोना संक्रमण से लड़ने का अभी समय था, भूमि पूजन का समय अभी नहीं है यह अफसोस जनक है, क्योंकि भाजपा 100-150 की संख्या में अपने लोगों को आमंत्रित कर रही है जबकि पूरा देश भूमि पूजन में शामिल होना चाहता है. लेकिन कुल मिला जुला कहेंगे कि राम जन्मभूमि निर्माण में पार्टी शामिल रहेगी.

उन्होंने कहा 5 अगस्त को रामजन्म भूमिपूजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी कांग्रेस मुख्यालय सहित पूरे राज्य के जिला कांग्रेस कार्यालय में दीप प्रज्वलित करेगी. और राम मंदिर भूमि पूजन में झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे.डॉक्टर इरफान अंसारी के बार-बार बयान के संदर्भ पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पार्टी सब को जानती समझती है और काबिलियत के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी भी दी जाती हम सब को सार्वजनिक बयानबाजी से बचना चाहिए पार्टी फोरम पर बात करना कोई गलत बात नहीं है.

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस समारोह के आयोजन हेतु एवं क्रांति दिवस की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने 7 सदस्य आयोजन समिति का गठन किया है जिसके सदस्य अमूल्य नीरज खलखो,डा राजेश गुप्ता छोटू,बेलस तिर्की, सतीश पाल मुंजनी, सुखेर भगत, सन्नी टोप्पो, निरंजन पासवान,एवं डॉ राकेश किरण महतो को रखा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार आज रांची आयेंगे

Next Post

कोरोना संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवसः- उपायुक्त

Next Post
देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज

कोरोना संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवसः- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d